India-Pak Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद एक खबर सामने आ रही है। अभी तक भारत पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों पर हमला कर रहा था। अब पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान ने हमला बोला है। बताया जा रहा है कि पाक के क्वेटा इलाके में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले को अंजाम दिया है। इसके बाद से पाक सेना अब ब्लूचिस्तान आर्मी के भी निशाने पर आ गई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ब्लूचिस्तान के FC हेडक्वार्टर पर हमला बोला गया है। इस हमले में पाक सेना का एक जवान मारा गया है कि जबकि तीन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने किया हमला
बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान की आजादी के लिए लिबरेशन आर्मी पिछले कई दशकों से पाकिस्तान सेना से लड़ रही है। गुरुवार को भारत के पाक पर हमले के बाद बलूचिस्तान आर्मी लिबरेशन को बड़ा मौका मिल गया है। उसने भी सेना के क्वेटा स्थित FC हेडक्वार्टर पर हमला बोल दिया। जिसके बाद पाक सेना की कमर टूट गई है। लिबरेशन आर्मी ने क्वेटा में सेना के अलग-अलग करीब 4 जगहों पर एक साथ हमला बोला है। इस हमले में पाक सेना के एक जवान की मौत हो गई है। जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। इसके बाद पाक सेना में अफरा-तफरी मच गई है। शुरूआत में उन्हें लगा कि यह हमला भारत ने किया है, लेकिन कुछ देर बाद समझ में आया बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इसे अंजाम दिया है।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी क्या है?
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) पाकिस्तान में सक्रिय एक सशस्त्र समूह है। इसकी स्थापना साल 2000 में बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र राज्य बनाने के उद्देश्य से की गई थी। बीएलए का दावा है कि पाकिस्तान सरकार ने राजनीतिक और आर्थिक तौर पर बलूचिस्तान की उपेक्षा की है। जिसके बाद से वह खुद को आजाद कराने के लिए पाकिस्तान से लगातार लड़ रहा है।
बीएलए पाकिस्तान में प्रतिबंधित
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के ऑपरेशंस आमतौर पर प्रशिक्षित इकाइयों द्वारा संचालित किए जाते हैं, जिनमें ‘मजीद ब्रिगेड’, ‘फतेह स्क्वॉड’ और ‘सुसाइड अटैक यूनिट’ शामिल हैं। यह इकाइयां मुख्य रूप से गुरिल्ला हमलों के लिए जानी जाती हैं। बीएलए पाकिस्तान में प्रतिबंधित है और कुछ देशों में इसे एक आतंकवादी संगठन माना जाता है।
Current Version
May 09, 2025 01:22
Edited By
Md Junaid Akhtar
Read More at hindi.news24online.com