अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अगर आप ग्रुप में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ तरीके बताए गए हैं। 5 या अधिक सदस्यों वाले समूहों के लिए विशेष ग्रुप रजिस्ट्रेशन सुविधा दी जा रही है। इच्छुक लोग 14 अप्रैल से 31 मई 2025 तक ग्रुप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। डाक द्वारा आवेदन भेजने की अंतिम तिथि का भी अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किए जा रहे हैं। साथ ही तारीख और रास्ते की उपलब्धता पर भी रजिस्ट्रेशन निर्भर करते हैं। अगर आप भी ग्रुप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो यहां 5 पॉइंट्स में समझें।
ग्रुप रजिस्ट्रेशन के नियम
1- 5 या उससे अधिक सदस्यों के समूह में यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों के लिए ग्रुप रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। समूह के व्यक्तिगत सदस्य यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, सेकेंड फ्लोर, ब्लॉक-III, इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स, राज बाग, श्रीनगर- 190008 को पंजीकृत डाक द्वारा एक साथ आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack के बाद अमरनाथ यात्रा पर दिखा असर? रजिस्ट्रेशन से कतरा रहे लोग
2- इसके अलावा, ग्रुप रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल, 2025 से शुरू हो गए हैं, जो 31 मई 2025 तक समाप्त होंगे।
3- ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए डाक द्वारा आवेदन पत्र प्राप्त करने की आखिरी तिथि 20 मई, 2025 तय की गई है।
4- ग्रुप रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। यह तारीख और रास्ते के स्लॉट की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। दरअसल, हर ग्रुप को हर दिन हर एक रास्ते से अधिकतम 30 रजिस्ट्रेशन की लिमिट दी जा रही है।
5- ग्रुप रजिस्ट्रेशन सुविधा के तहत यात्रा परमिट के लिए आवेदन करने हेतु, समूह नेता (समूह के इच्छुक तीर्थयात्रियों में से एक) को समूह के हर सदस्य के संबंध में जरूरी दस्तावेज पंजीकृत डाक द्वारा ऊपर दिए गए पते पर भेजने होंगे।
रजिस्ट्रेशन से जुड़ी खास बातें
1- चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी किए गए निर्धारित जरूरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) की ऑरिजनल कॉपी।
2- हर आवेदक की एक पासपोर्ट साइज की तस्वीर, जिस पर फोटो के सामने की तरफ संबंधित व्यक्ति के साइन किए जाने हैं।
3- यात्रा रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 प्रति यात्री रहेगा।
4- समूह नेता का डाक पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देनी होगी।
ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर बड़ा अपडेट, किए जाएंगे बड़े बदलाव
Current Version
Apr 27, 2025 13:59
Edited By
Shabnaz
Read More at hindi.news24online.com