17 April 2025 Ko Kya Hai: 17 अप्रैल 2025 का दिन पंचांग के अनुसार एक विशेष ज्योतिषीय महत्व रखता है. इस दिन गुरुवार है, जो देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. साथ ही इस दिन कई शुभ योग और मुहूर्त बन रहे हैं, जो विवाह, खरीदारी, यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत लाभकारी माने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इस दिन अन्य की धार्मिक और ज्योतिषीय विशेषताएं.
17 अप्रैल 2025 का पंचांग: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र स्थिति (Panchang 17 April 2025)
- वार: गुरुवार
- तिथि: कृष्ण पक्ष की चतुर्थी – दोपहर 3:26:27 बजे तक
- नक्षत्र: अनुराधा – सुबह 5:55:40 बजे तक
- योग: वरियान – रात 12:48:48 बजे तक
- करण: बालव – दोपहर 3:26:27 बजे तक, इसके बाद कौलव
- सूर्योदय: सुबह 5:54:14 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:47:50 बजे
- चंद्रमा: वृश्चिक राशि में
- चंद्रोदय: रात 10:56:59 बजे
- चंद्रास्त: सुबह 8:11:00 बजे
- अशुभ समय: दुष्टमुहूर्त: सुबह 10:12:06 से 11:03:40 तक और दोपहर 3:21:32 से 4:13:06 तक.
- राहुकाल: दोपहर 1:57:43 से 3:34:25 तक
- यमगण्ड: सुबह 5:54:14 से 7:30:56 तक
- गुलिक काल: सुबह 9:07:38 से 10:44:20 तक
शुभ मुहूर्त (Subh Muhurat 17 April 2025)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:55:14 से 12:46:49 तक
आज का व्रत पर्व: आज गणेश चतुर्थी व्रत रखा जाएगा. इस दिन श्री गणेश को दुर्वा, लड्डू और सिंदूर अर्पित कर व्रत करने से विघ्नों का नाश होता है.
नक्षत्र विशेषता: अनुराधा नक्षत्र में धार्मिक अनुष्ठान, गुरु पूजन और साधना विशेष फलदायी होती है.
योग विशेषता: वरियान योग कार्यसिद्धि, न्याय और निर्णय लेने में सहयोगी होता है.
क्या करें इस दिन: नवगृह शांति, सत्यनारायण कथा या विष्णु पूजा का आयोजन करें. किसी नए कोर्स या पढ़ाई की शुरुआत के लिए उत्तम समय है. वृषभ, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के लिए निवेश या नई योजना शुरू करने का अच्छा दिन है.
क्या न करें: अत्यधिक उधार लेने या देने से बचें. व्यर्थ विवाद या तर्क-वितर्क में न पड़ें.
राशियों पर प्रभाव (Rashifal 17 April 2025)
- मेष राशि: नौकरी और करियर में तरक्की के संकेत.
- वृषभ राशि: घर-परिवार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है.
- मिथुन राशि: अनावश्यक तनाव से बचें, संयम रखें.
- कर्क राशि: कोई रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है.
- सिंह राशि: संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है.
- कन्या राशि: आर्थिक लाभ और नई योजना में सफलता के योग हैं.
- तुला राशि: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, मानसिक शांति रहेगी.
- वृश्चिक राशि: नए कार्य में लाभ के संकेत हैं.
- धनु राशि: यात्रा से लाभ होगा.
- मकर राशि: मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
- कुंभ राशि: सेहत का ध्यान रखें, व्यस्त दिन रहेगा.
- मीन राशि: रुके हुए काम बनेंगे, आत्मबल बढ़ेगा.
इस दिन जन्मे बच्चों का भविष्य (Aaj Janme Bacche Ka Bhavishya):
अगर कोई शिशु 17 अप्रैल को जन्म लेता है तो वह अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव में होता है. इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति मेहनती, बुद्धिमान, और अनुशासन प्रिय होते हैं. ये नियम-कानून का पालन करने वाले होते हैं. इनकी आंखें चमकीली होती हैं. जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटते और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करके ही दम लेते हैं.
आज के दिन की विशेषता: 17 अप्रैल 2025 एक बेहद शुभ दिन के रूप में देखा जा सकता है. इस दिन का उपयोग अगर आप सही दिशा में करते हैं तो निश्चित ही जीवन में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं. विशेषकर अगर आप धार्मिक, पारिवारिक या व्यापारिक क्षेत्र में कुछ शुभ आरंभ करने की सोच रहे हैं तो यह दिन अत्यंत अनुकूल है.
Read More at www.abplive.com