गर्मियों में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, पानी की कमी को दूर भगाएगी इस ड्रिंक की रेसिपी

गिलोय का जूस
Image Source : SOCIAL
गिलोय का जूस

आयुर्वेद के मुताबिक गिलोय सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है। गिलोय में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। गर्मियों में गिलोय का जूस पीने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आइए डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर इस जूस को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पहला स्टेप- गिलोय का जूस बनाने के लिए सबसे पहले गिलोय के पौधे की कुछ टहनियों को अच्छी तरह से धो लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब इन टहनियों की आउटर स्किन को खुरचना शुरू कर दीजिए। थोड़ी देर खुरचने के बाद आपको गिलोय का फ्रेश और ग्रीन हिस्सा दिखने लगेगा।

तीसरा स्टेप- इसके बाद आपको गिलोय की टहनियों को छोटे-छोटे पीस में काटकर ब्लेंडर में डाल देना है।

चौथा स्टेप- ब्लेंडर में एक कप पानी एड कर लीजिए और फिर इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- अब आप इस ग्रीन मिश्रण को एक गिलास में छान सकते हैं। 

अब आप पोषक तत्वों से भरपूर गिलोय के इस जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। अगर आप डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप इस जूस को पी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू और मलेरिया के मरीजों को भी गिलोय का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो भी इस जूस का सेवन कर सकते हैं। यकीन मानिए गिलोय का जूस आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Lifestyle News

Read More at www.indiatv.in