Railway Stocks: आईआरएफसी के शेयर आज एक्स डिविडेंड के दिन भी रॉकेट बने हुए हैं। कंपनी इस वित्त वर्ष दूसरी बार अंतरिम डिविडेंड बांट रही है और लिस्टिंग के बाद से यह अपने मुनाफे का हिस्सा शेयरहोल्डर्स को बांटने में नियमित रही है। अब इस बार कंपनी ने हर शेयर पर 0.80 पैसे का डिविडेंड देने का फैसला किया था और आज इसकी एक्स डेट है। आज बीएसई पर यह 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 129.65 रुपए पर बंद हुआ है। इंट्रा डे में यह 1.63 फीसदी उछलकर 130.55 रुपए पर पहुंच गया था।
कैसा रहा है IRFC का डिविडेंड बांटने का रिकॉर्ड
आईआरएफसी के 26 रुपये के शेयर घरेलू मार्केट में 29 जनवरी 2021 को लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के बाद से इसने लगातार हर साल डिविडेंड बांटा है। यहां इसकी डिटेल्स दी जा रही है।
एक्स-डिविडेंडट डेट | डिविडेंड टाइप | डिविडेंड (रुपये) |
---|---|---|
21 Mar, 2025 | Interim | 0.80 |
12 Nov, 2024 | Interim | 0.80 |
22 Aug, 2024 | Final | 0.70 |
10 Nov, 2023 | Interim | 0.80 |
15 Sep, 2023 | Final | 0.70 |
17 Nov, 2022 | Interim | 0.80 |
15 Sep, 2022 | Final | 0.63 |
10 Nov, 2021 | Interim | 0.77 |
17 Feb, 2021 | Interim | 1.05 |
17 Nov, 2022 | Interim | 0.80 |
15 Sep, 2022 | Final | 0.63 |
10 Nov, 2021 | Interim | 0.77 |
17 Feb, 2021 | Interim | 1.05 |
17 Nov, 2022 | Interim | 0.80 |
15 Sep, 2022 | Final | 0.63 |
10 Nov, 2021 | Interim | 0.77 |
17 Feb, 2021 | Interim | 1.05 |
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
आईआरएफसी के शेयर पिछले साल 15 जुलाई 2024 को 229.05 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और 8 महीने में करीब 53 फीसदी टूटकर इस महीने की शुरुआत में 3 मार्च 2025 को यह 108.05 रुपये पर आ गया, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर पर शेयर संभले लेकिन अब तक करीब 20 फीसदी रिकवर हो चुका है लेकिन रिकॉर्ड हाई से अब भी यह 43 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।
Ola Electric News: ओला इलेक्ट्रिक की नहीं गिरी सेल्स? सफाई पर 7% उछले शेयर
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com