Index trading : 22633 के ऊपर निफ्टी में 22682-22749 का रास्ता खुलेगा, 22290 के टूटने पर बढ़ेगी गिरावट – index trading above 22633 nifty will open the way for 22682-22749 the decline will increase if 22290 is broken

Nifty trend: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 70 प्वाइंट की तेजी के साथ 22550 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी करीब 250 अंक चढ़कर आज भी निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। ऐसे में इंडेक्स पर अपनी रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22585-22633(20DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस 22682-22730/22749 पर है। इसके लिए पहला बेस 22290/22323-22377 पर और दूसरा बड़ा बेस 22190-22238 पर है।

22600 और 22300 ऑप्शन राइटर्स के बीच ही ट्रेड कर रहा है। IT शेयरों से दबाव बना है और शॉर्ट सौदे जुड़े है। 100WEMA भी टूटा है। FII की बिकवाली थोड़ी हल्की हुई है। इडेक्स में फिर बिकवाली आई है। 3800 शॉर्ट्स कॉन्ट्रैक्ट्स जुड़े हैं। 22500/600/700 पर कॉल राइटर्स मजबूती से जमें हैं। 22300-400 पर पुट राइटर्स हावी हैं। एक्सपायरी के मद्देनजर जब तक IT में स्थिरता नहीं आती तब तक रेंज में ही ट्रेड करें। बेस-1 पर या इसके नीचे लॉन्ग सौदों के मौके मिलेंगे, रजिस्टेंस-1 पर निकलें (SELL ZONE)। अगर IT में स्थिरता आती है तो निफ्टी 20DEMA (22633) को पार कर सकता है। 22633 के ऊपर निफ्टी में 22682-730-749 का रास्ता खुलेगा। 22290 के टूटने पर गिरावट बढ़ेगी।

एसेट मोनेटाइजेशन की रफ्तार तेज, BSNL और MTNL को मिले 13,000 करोड़ रुपए, 13% भागा MTNL का शेयर

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस-48176-48347(10DEMA) पर और बड़ा रजिस्टेंस- 48666-48721/48881 पर है। इसके लिए पहला बेस 47709-47818 पर और बड़ा बेस 47278/47388-47585 पर है। 47800 को बचाने की कोशिश जारी है। लेकिन 48200 को पार करना मुश्किल हो रहा है। कल इंडसइंड बैंक, HDFC बैंक और कोटक बैंक में शॉर्ट कवरिंग हुई। क्लोंजिंग भी अच्छी रही। 48000 पर पुट OI ज्यादा है। ये लेवल दोबारा हासिल हो सकता है। लॉन्ग सौदों के लिए 48176/48210 पार करना जरूरी है। 48210 के ऊपर बैंक निफ्टी 48347 (10DEMA) तक जा सकता है। 48347 के ऊपर टिका तो ऊपर की ओर 48666-721 भी मुमकिन है। 47709 के नीचे टिकता है तो गिरावट बढ़ेगी, इसके नीचे 47585-388 भी संभव है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com