नागांव। असम (Assam)के नागांव जिले के रूपोहिहाट में गुरुवार को धुबरी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रकीबुल हुसैन (Dhubri Congress MP Rakibul Hussain) और उनके सुरक्षा अधिकारियों (PSO) पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में कांग्रेस सांसद बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने सांसद के साथ धक्कामुकी कर उन्हें गिरा दिया और फिर बैट से उन पर हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे सुरक्षा कर्मियों पर भी हमलावरों ने हमला किया और उनके हथियार छीनने की कोशिश की। हमलावर काले कपड़े से चेहरा ढंके थे।
पढ़ें :- असम : बराक घाटी के होटलों में बांग्लादेशी नागरिकों की एंट्री बैन, हिंदुओं पर हमलों के विरोध में उठाया बड़ा कदम
Dhubri MP Rakibul Hussain , who won the last Lok Sabha election with a record margin, was attacked by goons in broad daylight in Samaguri along with his security personnel. If elected representatives are not safe, what will happen to the common citizen? pic.twitter.com/x1gSStWeX6
— Northeast Scoop (@ScoopNE) February 20, 2025
घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि काले कपड़े से चेहरा ढके हमलावर किस तरह सांसद पर हमला कर रहे हैं। पुलिस ने सांसद पर हमले की घटना की पुष्टि की है। नगांव पुलिस ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक में शामिल होने गए सांसद रकीबुल हुसैन (MP Rakibul Hussain) पर लोगों के एक समूह ने क्रिकेट बल्लों से हमला किया, जिनके चेहरे काले कपड़े से ढके हुए थे। पीएसओ ने सांसद को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन पर भी हमला किया गया।
पढ़ें :- हिंदुओं पर हमलों को लेकर असम के होटल मालिकों ने लिया बड़ा फैसला; बांग्लादेशियों की एंट्री बैन
Shameful attack on Assam Congress MP Rakibul Hussain and his son at Rupohihat, Nagaon while heading to a meeting on a scooter.
Disagreements are acceptable, but violence is not! This assault is outrageous and unacceptable.
His security must be strengthened immediately. pic.twitter.com/oMfhX7XXr7
— Nandan Pratim Sharma Bordoloi (@NANDANPRATIM) February 20, 2025
पढ़ें :- असम के होटलों, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर बीफ खाने पर पूरी तरह से बैन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और हुसैन को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है। घटना के वीडियो में दिख रहा है कि हमलावरों से बचने के लिए सांसद रकीबुल (MP Rakibul Hussain) दौड़ते हुए एक स्कूटी के पीछ बैठकर वहां से भागकर अपनी जान बचा रहे हैं।
Assam: Dhubri Congress MP Rakibul Hussain and his security presonnel attacked by a mob in broad daylight in Nagaon pic.twitter.com/QOAf23u3LB
— Indrajit Kundu | ইন্দ্রজিৎ (@iindrojit) February 20, 2025
हुसैन ने पिछले साल धुबरी लोकसभा सीट से रिकॉर्ड 10 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। उनके बेटे ने समागुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव लड़ा था, जिसका प्रतिनिधित्व हुसैन ने पांच बार किया था। वह बीजेपी उम्मीदवार दीपू रंजन शर्मा (BJP candidate Deepu Ranjan Sharma) से हार गए थे। पिछले वर्ष नवंबर में उपचुनाव के दौरान इस निर्वाचन क्षेत्र तथा आस-पास के क्षेत्रों में हिंसा की कई घटनाएं देखी गयी थीं।
पढ़ें :- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल, बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता
Read More at hindi.pardaphash.com