नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने मेहनकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है। इसके कारण हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर उन्हें न्याय और हक़ दिलाने के लिए मज़बूती से आवाज़ उठाएं। इसी सोच के साथ हम #WhiteTshirtMovement की शुरुआत कर रहे हैं।
पढ़ें :- Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में शेख बनकर रील बनाने पहुंचा युवक, साधुओं ने जमकर कर दी धुनाई, देखें Viral Video
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, आज मोदी सरकार ने ग़रीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है और उन्हें पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया है। सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ़ गिने चुने पूंजीपतियों को ही और समृद्ध करने पर है।
आज मोदी सरकार ने ग़रीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है और उन्हें पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया है। सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ़ गिने चुने पूंजीपतियों को ही और समृद्ध करने पर है।
इस वजह से असमानता लगातार बढ़ती जा रही है और खून-पसीने से देश को सींचने वाले श्रमिकों की… pic.twitter.com/RNMcOuAfYF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 19, 2025
पढ़ें :- दिल्ली चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन! 477 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, सिर्फ 1040 ही स्वीकार
इस वजह से असमानता लगातार बढ़ती जा रही है और खून-पसीने से देश को सींचने वाले श्रमिकों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। वे तरह-तरह के अन्याय और अत्याचार झेलने को मजबूर हैं। ऐसे में हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर उन्हें न्याय और हक़ दिलाने के लिए मज़बूती से आवाज़ उठाएं। इसी सोच के साथ हम #WhiteTshirtMovement की शुरुआत कर रहे हैं।
उन्होंने आगे लिखा, मैं अपने युवा और मेहनतकश वर्ग के साथियों से अपील करता हूं कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। इस अभियान से जुड़ने और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर विजिट करें -https://whitetshirt.in/home/hin…या इस नंबर पर 9999812024 मिस्ड कॉल करें।
पढ़ें :- AAP का प्रवेश वर्मा पर बड़ा आरोप, कहा-केजरीवाल पर कराया हमला, BJP नेता बोले-सवाल पूछने पर रौंदा
Read More at hindi.pardaphash.com