दिल्ली की हवा में बढ़ी धूल, मौसम सुबह-शाम कूल; जानें कब से बढ़ेगी ठंड?

Today IMD Weather Forecast: चक्रवाती तूफान दक्षिण भारत के राज्यों में तबाही मचा रहा है। उत्तर भारत में सर्दी की एंट्री हो चुकी है, लेकिन दिल्ली-NCR में अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी गर्मी उमस महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 के करीब बना हुआ है। साथ ही दिल्ली-NCR ने स्मॉग की चादर ओढ़ी हुई है। वायु प्रदूषण के कारण हवा इतनी जहरीली है कि सांस लेना दूभर हो रहा है।

आज सुबह राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 349 रिकॉर्ड हुआ, जिसके अनुसार राजधानी की हवा काफी जहरीली है, लेकिन मौसम विभाग ने दिल्ली में मौसम जल्द बदलने की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी होने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी है कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने और समुद्र तटीय इलाकों में बारिश होने से राजधानी में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। आइए जानते हैं कि दिल्ली में मौसम कब से करवट बदलेगा?

—विज्ञापन—

 

दिल्ली में कब से पड़ेगी ठंड?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज से मौसम करवट बदल लेगा। अब दिन में भी मौसम में ठंडक महसूस होने लगेगी। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ-साथ दिल्ली में हवाएं चलेंगी। इससे पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगी। इसके चलते पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और तापमान गिरने से मैदानों राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। धुंध पड़ने लगी और हल्के गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ेगी। उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इससे नजदीकी राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान में ठंड का असर बढ़ेगा।

 

दिल्ली में मौसम के हालात कैसे?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार शाम को AQI 327 रहा और आज सुबह AQI 349 रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली के करीब 30 इलाकों की हवा इस समय जहरीली है। वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में GRAP- 1 और GRAP-2 लागू हो चुका है। DTC बसों और मेट्रो के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 35.15 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज 23 अक्टूबर की सुबह अधिकतम तापमान 30.82 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 22.05 °C और 35.17 °C रहने के आसार हैं। हवा में 34% नमी है और हवा की स्पीड 34 किमी/घंटा है।

Current Version

Oct 23, 2024 09:16

Written By

Khushbu Goyal

Read More at hindi.news24online.com