राजस्थान बजट में नौकरियों पर बड़ा ऐलान, भजनलाल सरकार ने क्या-क्या दिए तोहफे rajasthan budget 2024 bhajan lal sharma government diya kumari big announcements-rajasthan news

Rajasthan Budget 2024 Live Updates: राजस्थान बजट- भजनलाल सरकार वित्त वर्ष 2024-25 का आम बजट आज विधानसभा में पेश कर रही है। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी यह बजट पेश कर रही हैं। बजट में सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती समेत कई बडे़ ऐलान होने की संभावना है। पहले आम बजट में सरकार जनता को कई नए तोहफे दे सकती है तो अंतरिम बजट में की गई घोषणाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है। राज्य की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है। राज्य की 16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र अभी चल रहा है। विधानसभा का बजट सत्र आमतौर पर फरवरी-मार्च में होता है लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव के कारण दिया कुमारी ने आठ फरवरी को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया था।

राजस्थान का यह बजट ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। राज्य में जल्द ही पांच विधानसभा सीटों पर उपुचनाव भी होने वाला है। ऐसे में यह बजट राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम है। 2023 के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को बाहर करते हुए सत्ता हासिल की थी। भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से कई बड़े वादे किए थे।

Wed, 10 Jul 2024 01:17 PM

Rajasthan Budget 2024 Live- किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋण

30 हजार करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त अल्पकालिक फसली ऋण की घोषणा करती हूं। इसके तहत 5 लाख नए किसानों को भी ऋण मिलेगा। इसके लिए 736 करोड़ रुपए ब्याज अनुदान पर खर्च किए जाएंगे। 35 लाख किसानों को फायदा मिलेगा: वित्त मंत्री दिया कुमारी

Wed, 10 Jul 2024 01:14 PM

Rajasthan Budget 2024 Live: गौवंश के गोबर से खाद बनाने पर सहायता

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा- जैविक एवं परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सहायता दे जाएगी। ब्लॉक स्तर पर किसानों को गौवंस के गोबर से खाध बनाने के लिए 10 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। जिला मुख्यालयों पर एग्री क्लीनिक की स्थापना होगा।

Wed, 10 Jul 2024 01:02 PM

Rajasthan Budget 2024 Live- पुलिस वभाग में 5500 पदों पर नई भर्ती

राजस्थान में पुलिस विभाग में भी नई भर्तियां होने जा रही हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पुलिस में 5500 नए पदों पर भर्ती होगी। बड़े शहरों में 1500 ट्रैफिक वॉलेंटियर्स बनाए जाएंगे।

Wed, 10 Jul 2024 12:58 PM

Rajasthan Budget 2024 Live- सेहत पर बड़ा बजट

भजनलाल सरकार ने बजट में स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया है। पूरे बजट का 8.26 फीसदी हिस्सा स्वास्थ्य पर खर्च किया जाएगा।

Wed, 10 Jul 2024 12:56 PM

Rajasthan Budget 2024 Live: पेंशनर्स को इलाज के लिए 50 हजार, ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ी

दिया कुमारी ने कहा- पेंशनर्स को इलाज के लिए अब 50 हजार रुपए मिलेंगे। ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपए की गई। 

Wed, 10 Jul 2024 12:50 PM

Rajasthan Budget 2024 Live- 24 घंटे में पूरे होंगे 25 काम

सिंगल विडो सर्विस डिलिवरी की शुरुआत होगी। विभिन्न विभागों की 25 सेवाएं 24 घंटे में मिलेंगी- वित्त मंत्री दिया कुमारी

Wed, 10 Jul 2024 12:37 PM

Rajasthan Budget 2024 Live- 15 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य- दिया कुमारी

15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। 5 साल में 2 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाए जाएंगे। पहले साल 25 हजार समूहों को फंड उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर करीब 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 2.5 पर्सेंट वार्षिक दर ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा- वित्त मंत्री

Wed, 10 Jul 2024 12:32 PM

Rajasthan Budget 2024 Live- पाकिस्तान से आए विस्थापितों की सहायता

पाक विस्थापितों को आवास के लिए एक लाख रुपए प्रति परिवार की सहायता दी जाएगी- वित्त मंत्री

Wed, 10 Jul 2024 12:30 PM

Rajasthan Budget 2024 Live- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अतिरिक्त अनुदान

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को राहत देने के लिए 25 हजार रुपए अतिरिक्त अनुदान देने की घोषणा।

 

Wed, 10 Jul 2024 12:29 PM

Rajasthan Budget 2024- मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना का ऐलान

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा- स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक संबल देने के लिए पूरे देस के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तर्ज पर शहरों और कस्बों में वेंडर्स और अन्य के लिए मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना की घोषणा।

Wed, 10 Jul 2024 12:26 PM

Rajasthan Budget 2024 Live: 6 नए ट्रॉमा सेंटर की होगी स्थापना

राजस्थान में 6 नए ट्रॉमा सेंटर बनेंगे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को अब 10 हजार रुपए प्रोत्साहन का ऐलान। नागरिकों का ई हेल्थ रिकॉर्ड मेंटेंन किया जाएगा।

Wed, 10 Jul 2024 12:22 PM

Rajasthan Budget 2024 Live- खेलों के लिए भी बड़ा ऐलान, खुलेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का ऐलान किया गया है। संभागीय स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज खोले जाएंगे। स्कूलों में भी बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

Wed, 10 Jul 2024 12:10 PM

Rajasthan Budget 2024 Live- विद्यार्थियों को मुफ्त टैब और इंटरनेट की सुविधा

दिया कुमारी ने कहा- 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले 33 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट और तीन साल तक मुफ्त इंटरनेट देने की घोषणा करती हूं।

Wed, 10 Jul 2024 11:58 AM

Rajasthan Budget Live: एक साल में एक लाख और 5 साल में 4 लाख सरकारी नौकरी का ऐलान

युवा विकास एवं कल्याण- वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा- युवाओं को संबल प्रदान करने के लिए शिक्षा-खेलों, कौसल और रोजगार में वृद्धि की आवश्यकता है। हमारी सरकार युवाओं के लिए संवेदनशील है। हमने लेखानुदान में 70 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। हमारे इस कार्यकाल में 20 हजार युवाओं को नियुक्ति प्रदान की गई है। हमने 5 साल में 4 लाख भर्तियां करने का संकल्प लिया है। इस वर्ष के लक्ष्य को बढ़ाकर एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। हम हर वर्ष समयबद्ध भर्ती परीक्षा कराकर रोजगार देंगे।

Wed, 10 Jul 2024 11:52 AM

Rajasthan Budget 2024 Live- जयपुर मेट्रो का विकास

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि जयपुर मेट्रो का विकास किया जाएगा। इसके लिए जेएमआरसी का केंद्र सरकार के साथ जॉइंट वेंचर स्थापित किया जाएगा।

Wed, 10 Jul 2024 11:50 AM

Rajasthan Budget 2024 Live कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का विकास

कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का विकास होगा। गंगानगर झालावाड़ के हवाई अड्डों की मरम्मत होगी। किशनगढ़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल बनेगा।

Wed, 10 Jul 2024 11:45 AM

Rajasthan Budget Live- खाटू श्याम के लिए 100 करोड़ रुपए का ऐलान

 केंद्र सरकार ने अयोध्या और काशी को भव्य बनाया है और देश में नई ऊर्जा का संचार किया है। इसी तर्ज पर खाटू श्याम को  भव्यता प्रदान करने के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने का ऐलान करती हूं। 600 मंदिरों में त्योहारों पर साज-सज्जा की जाएगी। इस पर 13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएं। मंदिरों का  जीर्णोद्धार कराया जाएगा। 

Wed, 10 Jul 2024 11:42 AM

Rajasthan Budget 2024 Live- जयपुर में बनेगा राजस्थान मंडपम

दिल्ली के भारत मंडपम की तरह जयपुर में राजस्थान मंडपम बनाने की घोषणा की गई।

Wed, 10 Jul 2024 11:40 AM

Rajasthan Budget 2024 Live- पर्यटन विकास के लिए 5000 करोड़ रुपए की योजना का ऐलान

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिया कुमारी ने कई ऐलान किए। उन्होंने कहा- प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए नई पॉलिसी लाई जाएगी। राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का गठन करते हुए राजस्थान टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड बनाकर 5000 करोड़ से अधिक के काम करनाने की घोषणा करती हूं। इस फंड के माध्यम से टूरिज्म के विकास और पर्यटकों के लिए सुविधा का विकास होगा।

Wed, 10 Jul 2024 11:37 AM

Rajasthan Budget 2024- वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रॉडक्ट का ऐलान

राज्य के प्रत्येक जिलों को एक्सपोर्ट हब बनाने के लिए राजस्थान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट की घोषणा करती हूं। इस पर प्रत्येक साल 100 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। 

Read More at www.livehindustan.com