ये बाजार सिर्फ पैसा नहीं बल्कि वेल्थ बनाने वाला है, बड़ा सोचें और अगले 20 साल के हिसाब से फैसले लें: अनुज सिंघल

बजट से पहले बाजार में क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि। बाजार में गिरावट नहीं आ रही है। इसकी वजह ये है कि रिटेल निवेशकों ने बड़ा ट्रेंड पकड़ लिया है। जून में रिटेल ने अपनी ताकत को दिखाया है। चुनाव नतीजों के दिन, रिटेल ने एक दिन में सबसे बड़ी खरीदारी की है। जून में इक्विटी MF में 40,573 करोड़ रुपए का निवेश आया है। भारतीय बाजार अब विकसित बाजारों जैसे प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय बाजार अब FIIs के मूड पर निर्भर नहीं हैं। FIIs एक दिन भारत आएंगे, ज्यादा दिन अनदेखी नहीं कर सकते। भारत की सबसे बड़ी ताकत मजबूत लोकतंत्र और बेहतर डेमोग्रॉफी है। ये बाजार सिर्फ पैसा नहीं बल्कि वेल्थ बनाने वाला है। बड़ा सोचें और अगले 20 साल के हिसाब से फैसले लें। जरा सोचें आप कितना पैसा बनाएंगे जब निफ्टी 1.5-2 लाख का होगा।

निफ्टी पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी

निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज ने कहा कि इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,530-24,551 (वीकली ऑप्शन जोन) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,770-24,940 (मंथली ऑप्शन जोन) पर है। वहीं, इसके लिए पहला सपोर्ट 24,300-24,340 (वीकली ऑप्शन जोन, कल का निचला स्तर) पर बड़ा सपोर्ट 24,150-24,200 (10 DEMA जोन) पर है। पोजीशन जोड़ने का जोन 24,360-24,400 है। निफ्टी में लॉन्ग सौदों में 24,331 का SL लगाएं। 24,331 जब तक बच रहा है तब तक शॉर्ट नहीं करेंगे। 24,331 के नीचे फिसले तो शॉर्ट के बारे में सोचेंगे।

Stock Market LIVE Updates: निफ्टी 24,250 से नीचे फिसला, सेंसेक्स 690 अंक से ज्यादा टूटा, मारुति सुजुकी, एमएंडएम और आरवीएनएल सबसे ज्यादा एक्टिव

निफ्टी बैंक पर रणनीति

आज निफ्टी बैंक की वीकली ऑप्शन एक्सपायरी है। निफ्टी बैंक को ट्रेड करना नामुमकिन जैसा है। आज दिन की छोटी रेंज 52,270-52,684 है। आज दिन की बड़ी रेंज 52,000-53,000 है। फिलहाल निफ्टी बैंक को छोड़ दें, स्क्रीन पर ट्रेड दिखे तभी ट्रेड करें। जिनको ट्रेड करना ही है वो लेवल बेस्ड ट्रेडिंग करें। खरीदारी का जोन 52,300-52,400। इसके लिए SL 52,250 पर होगा। बिकवाली का जोन 52,650-52,750 है। इसके लिए SL 52,900 पर रखें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com