ऐप पर पढ़ें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया ब्लॉक एकजुट है। इंडिया ब्लॉक ने अब दिल्ली में मैगा रैली का ऐलान किया है। 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में INDIA ब्लॉक ने विशाल प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में प्रवर्त निदेशालय की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन की हिस्सा है।
Read More at www.livehindustan.com