Dabur India पर नुवामा बुलिश, शेयर में 20% तक उछाल की गुंजाइश; FY27 में कंपनी देख सकती है डबल डिजिट ग्रोथ – nuvama reiterated buy rating on dabur india stock with a rs 605 price target but why

नुवामा ने पर्सनल केयर सेक्टर की कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के शेयर के लिए अपनी ‘बाय’ रेटिंग दोहराई है। टारगेट प्राइस प्रति शेयर 605 रुपये रखा है। यह क्लोजिंग प्राइस से 19 प्रतिशत ज्यादा है।

अपने नोट में, नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि डाबर वित्त वर्ष 2027 में रेवेन्यू में हाई-सिंगल से लो डबल-डिजिट ग्रोथ का टारगेट लेकर चल रही है। इसे कुछ हद तक 2% प्राइस हाइक से सपोर्ट मिला है।

ब्रोकरेज ने बताया कि कंपनी के मैनेजमेंट को उम्मीद है कि बेवरेज और च्यवनप्राश जैसी प्रमुख कैटेगरीज में आने वाली तिमाहियों में रिकवरी होगी।

कंपनी ने इनवेस्टमेंट ब्रांच, डाबर वेंचर्स को बढ़ाने के प्लान के बारे में भी बताया है। इसे लगभग ₹5 अरब कैपिटल दी गई है। यह प्लेटफॉर्म हाई-ग्रोथ, डिजिटल-फर्स्ट और नए जमाने के कंज्यूमर बिजनेसेज में निवेश पर फोकस करेगा।

नुवामा ने कहा कि डाबर इंडिया दिसंबर 2025 तिमाही के मुकाबले मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर थोड़ी तेज ग्रोथ देख सकती है। FY27 में EBITDA मार्जिन FY26 से बेहतर रहने की उम्मीद है।

ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, डाबर इंडिया पर एनालिस्ट का सेंटिमेंट मिला-जुला लेकिन थोड़ा कंस्ट्रक्टिव बना हुआ है। शेयर को ट्रैक करने वाले 41 एनालिस्ट्स में से 16 ने ‘बाय’ रेटिंग दी है।

18 एनालिस्ट्स ने ‘होल्ड’ और 7 ने ‘सेल’ रेटिंग दी है। 20 फरवरी को शेयर की BSE पर कीमत पिछले बंद भाव से 2% तक चढ़कर ₹511 के हाई तक गई। बाद में शेयर 1.5% बढ़त के साथ ₹509.25 पर सेटल हुआ।

कंपनी का मार्केट कैप ₹90300 करोड़ से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है।

डाबर इंडिया का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 2,547.39 करोड़ रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 439.40 करोड़ रहा।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 9,070.71 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 1,403.22 करोड़ दर्ज किया गया।

Story continues below Advertisement

Read More at hindi.moneycontrol.com