Makar Weekly Rashifal 2026: मकर राशि के लिए चेतावनी, सेहत और संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत

Makar Weekly Rashifal 2026 (22 to 28 February): फरवरी 2026 महीने का आखिरी सप्ताह 22 से 28 फरवरी का समय मकर राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मकर राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि के जातकों इस सप्ताह अपने कार्यों को बड़ी सूझबूझ के साथ पूरा करने की आवश्यकता रहेगी. घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. अपने मन में बेवजह का ईगो न पालें और खुद आगे बढ़कर दूसरों के साथ जुड़ाव का प्रयास करें. मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी.

अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें. यदि आप किसी धार्मिक अथवा सामाजिक संगठन से जुड़े हुए हैं तो किसी भी कार्य को करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि हवन करते समय हाथ न जले, यानि सावधानी के साथ ही कार्य करें. इस सप्ताह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से भागने की बजाय उसे अपनी क्षमता के अनुसार निभाने का प्रयास करें.  भाई-बहनों के साथ व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें.

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह न सिर्फ अपने संबंधों का बल्कि अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी. इस सप्ताह आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है. ऐसे में अपने खान-पान एवं दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें तथा मादक पदाथों से दूर रहें.

साथ ही बाहर के तले-भुने भोजन से परहेज करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. छोटी-सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है, इसलिए किसी भी समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर रहेगा.

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Dhanu Weekly Rashifal 2026: धनु राशि के लिए फरवरी का आखिरी सप्ताह रहेगा आपाधापी भरा, लेकिन…

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Read More at www.abplive.com