
Stocks to BUY: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई ब्रोकरेज फर्मों ने 5 चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि इन शेयरों में 18% से लेकर 32% तक का रिटर्न मिलने का अनुमान है। इन शेयरों में वी-मार्ट रिटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, लेंसकार्ट और जेएसडब्ल्यू सीमेंट शामिल हैं। आइए जानते हैं इन शेयरों की खासियत और इनके टारगेट प्राइस
1. वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail)
ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट ने वी-मार्ट रिटेल के शेयर पर ‘Buy’ (खरीदें) की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि रिटेल सेक्टर में यह उनका सबसे मजबूत भरोसे वाला स्टॉक है। एक्सिस डायरेक्ट के मुताबिक, भारत का रिटेल बाजार अभी भी ज्यादातर असंगठित है। छोटे शहरों और उभरते बाजारों में ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं, जिसका फायदा V-Mart को मिल सकता है।
ब्रोकरेज ने V-Mart के शेयर के लिए 760 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। गुरुवार के बंद भाव 578 रुपये के मुकाबले यह करीब 182 रुपये या लगभग 31% की संभावित बढ़त दिखाता है।
2. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपना भरोसा जताते हुए इसे अपनी ‘टॉप पिक’ लिस्ट में शामिल किया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ‘ओवरवेट’ की रेटिंग बरकरार रखी है और 1,803 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह टारगेट गुरुवार के बंद भाव से करीब 28 प्रतिशत की संभावित बढ़त दिखाता है।
मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, रिलायंस का अगले 7 सालों में 10 लाख करोड़ रुपये ($110 बिलियन) का भारी-भरकम निवेश कंपनी के भविष्य को पूरी तरह बदल सकता है। यह निवेश मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और उससे जुड़ी क्लीन एनर्जी सप्लाई पर केंद्रित होगा।
ब्रोकरेज का मानना है कि पूंजी आवंटन की यह नई रणनीति रिलायंस के लिए उतनी ही बड़ी क्रांति साबित होगी, जितनी पहले जियो और रिटेल बिजनेस के विस्तार के समय देखी गई थी।
3. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)
मॉर्गन स्टेनली ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) पर भी अपनी ‘ओवरवेट’ की रेटिंग बरकरार रखी है और शेयर के लिए 3,540 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके 2,675 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 32% से ज्यादा बढ़त की संभावना दिखाता है।
ब्रोकरेज का मानना है कि TCS की OpenAI के साथ साझेदारी वैसी ही है जैसी पहले आईटी कंपनियों ने क्लाउड और डिजिटल सेवाओं के दौर में बड़ी टेक कंपनियों (हाइपरस्केलर्स) के साथ की थी। इससे कंपनी को नए कारोबार के मौके मिल सकते हैं।
डेटा सेंटर बिजनेस को लेकर भी ब्रोकरेज का कहना है कि TCS सही दिशा में आगे बढ़ रही है। पहले TPG ने ‘हाइपरवॉल्ट’ में निवेश किया था और हाल ही में 100 मेगावाट (MW) की सुविधा के लिए OpenAI को पहला क्लाइंट घोषित किया गया है। जरूरत पड़ने पर इसकी क्षमता 1 गीगावाट (GW) तक बढ़ाई जा सकती है।
4. लेंसकार्ट (Lenskart)
मुंबई मुख्यालय वाली आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के शेयर अन्य रिटेल कंपनियों के मुकाबले महंगे माने जा रहे हैं। लेकिन ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी की मजबूत ग्रोथ संभावनाओं को देखते हुए यह वैल्यूएशन सही है।
लेंसकार्ट का मार्केट कैप ₹83,000 करोड़ से ज्यादा है। Motilal Oswal ने इस शेयर के लिए ₹600 का टारगेट प्राइस दिया है, जो इस स्टॉक को कवर करने वाली 13 ब्रोकरेज में सबसे ज्यादा है। यह टारगेट अगले 12 महीनों के लिए तय किए गए ₹534 के औसत (कंसेंसस) अनुमान से 12.3% ज्यादा है। नया टारगेट मौजूदा स्तर से इसमें करीब 27% तक की संभावित बढ़त देखी जा रही है।
5. जेएसडब्ल्यू सीमेंट (JSW Cement)
ब्रोकरेज फर्म इनवेस्टेक ने JSW सीमेंट के शेयरों को ‘Buy’ की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 146 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। गुरुवार के आखिरी भाव ₹123.15 के मुकाबले यह करीब 18.5% की संभावित बढ़त दिखाता है।
ब्रोकरेज का कहना है कि JSW सीमेंट अपनी बेहतर काम करने की क्षमता, कम लागत में उत्पादन और संतुलित ग्रोथ रणनीति के कारण अलग नजर आती है। कंपनी को JSW ग्रुप की अन्य कंपनियों के साथ तालमेल का भी फायदा मिलता है।
ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के पास मजबूत क्षमता विस्तार की योजना है और उसका ऑपरेटिंग मॉडल भी मजबूत है। इससे FY30 तक वह भारत की टॉप-5 सीमेंट कंपनियों में शामिल हो सकती है। साथ ही, JSW सीमेंट सेक्टर में ब्लेंडेड सीमेंट और ESG (पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस) मानकों के मामले में भी सबसे आगे मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें- Smallcap Stocks: ऑल-टाइम हाई से 40% तक टूटे शेयर, क्या अब है निवेश बढ़ाने का गोल्डन मौका?
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।
Read More at hindi.moneycontrol.com