Toxic का टीजर देख लोगों को Dhurandhar 2 की आई याद, बोले- ‘डाउट नहीं होना चाहिए’

मुंबई। भारतीय सिनेमा के ‘रॉकिंग स्टार’ यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। यश (Yash) अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) के साथ होगा। 20 फरवरी को ‘टॉक्सिक’ (Toxic) का टीजर जारी किया गया। इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों ने इसे पसंद किया है, जबकि कुछ निराश हैं।

पढ़ें :- अभिनेता अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत की रिलीज डेट बदली, जाने कब होगी रिलीज

एक यूजर ने ट्वीट किया, “#ToxicTeaser बेहद निराशाजनक है। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने मार्को और केजीएफ के दृश्यों को रीमिक्स कर दिया हो, उसमें दस गुना ज्यादा खून और क्रूरता जोड़ दी हो, और तर्क का नामोनिशान ही नहीं है। उम्मीद है कि पूरी फिल्म कुछ नया लेकर आएगी।

एक अन्य X यूजर ने लिखा, “यश की सबसे डरावनी और हिंसक वापसी—शानदार वार, दहाड़, हर फ्रेम पर दबदबा! रेट्रो गोवा + क्रूर एक्शन = नेक्स्ट-लेवल! डाउट नहीं होना चाहिए, ब्लॉकबस्टर वाली फीलिंग! यश या कुछ नहीं। अपनी रेटिंग कमेंट करें!”

एक अन्य यूजर ने लिखा,”सच कहूं तो जब Toxic 2025 में रिलीज होने वाली थी,तो ये मेरे लिए मच अवेटेड मूवीज में से एक थी क्योंकि डायरेक्टर का नाम देखकर मुझे लगा था कि यश कुछ अलग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह KGF और Marco का ही विस्तार लग रहा है। ToxicTeaser, Raya के इंट्रोडक्टरी टीजर से थोड़ा बेहतर है, लेकिन Dhurandhar The Revenge में जो कुछ है, उसका 1% भी नहीं है। मेरा मानना है कि यश में क्षमता है, लेकिन यह फिल्म सिर्फ यश के प्रशंसकों के लिए है, न कि आम दर्शकों के लिए।”

पढ़ें :- Dhurandhar The Revenge Teaser : ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी’, फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह का दिखा खतरनाक अंदाज

फिलहाल अभी देखें तो ऐसा साफ जाहिर हो रहा है कि धुरंधर द रिवेंज के टीजर ने जनता को टॉक्सिक से ज्यादा इम्प्रेस किया है। कन्नड़ में तो टॉक्सिक अच्छा परफॉर्म करेगी क्योंकि यहां यश की तगड़ी फैन फॉलोविंग। देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म हिंदी बेल्ट में कैसा परफॉर्म करती है।

‘टॉक्सिक’ टीजर: तारीख और समय

निर्देशक गीतू मोहनदास ने हाल ही में फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें यश हाथ में शराब की बोतल लिए बर्फबारी और खून के बीच नजर आ रहे हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट और विवाद

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को KVN प्रोडक्शंस ने फाइनेंस किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े नाम नजर आएंगे। हालांकि, पहले जारी किए गए गाड़ी वाले सीन को लेकर कुछ विवाद हुआ था, लेकिन फिल्म के एक्शन ने फैंस को रोमांचित कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर, ‘धुरंधर 2’ के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। दर्शकों का मानना है कि इसमें नए विजुअल्स की कमी थी, जिसके चलते इसके हिंदी टीजर को दो हफ्तों में केवल 15 मिलियन व्यूज ही मिल सके।

Read More at hindi.pardaphash.com