Dhanu Weekly Rashifal 2026: धनु राशि के लिए फरवरी का आखिरी सप्ताह रहेगा आपाधापी भरा, लेकिन…

Dhanu Weekly Rashifal 2026 (22 to 281 February): फरवरी 2026 महीने का आखिरी सप्ताह 22 से 28 फरवरी का समय धनु राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. धनु राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.

धनु साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. सप्ताह की शुरुआत में छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी. इस दौरान आपको लोगों से अपेक्षा करने की बजाय अपने कार्य खुद ही समय पर निबटाने का प्रयास करना चाहिए.

धनु राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान आप कोई भी बड़ा फैसला भावुकता अथवा क्रोध में आ कर न करें. धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले ही आपाधापी भरे रहे, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको काफी सुकून रहने वाला है. इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा.

व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगी. विभिन्न स्रोतों से आय होगी और आप धन संचय करने में भी कामयाब होंगे. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है. सप्ताह की शुरुआत में आपकी लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ अनबन होने की आशंका है. इस दौरान आप अपने प्रेम संबंध को लेकर जरा ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं.

रिश्तों में आई गलतफहमियों को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें. अपनी बात को शांत और सकारात्मक तरीके से रखें, इससे संबंधों में विश्वास और निकटता फिर से मजबूत होगी.

धनु राशि के लिए उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Vrishchik Weekly Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के वाणी-व्यवहार से प्रभावित होंगे लोग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Read More at www.abplive.com