लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को लेकर बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की सैलरी बढ़ाने का एलान कर दिया है। अब शिक्षामित्रों को 10 हजार की जगह 18 हजार रुपये मिलेंगे। ये व्यवस्था अप्रैल से लागू होगा। इसके साथ ही, अनुदेशकों को 17 हजार दिए जाएंगे।
पढ़ें :- शंकराचार्य विवाद के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 100 बटुकों को किया सम्मानित, बोले-चोटी खींचने वालों को लगेगा पाप
सीएम योगी ने कहा कि, जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां विद्यालय बनेंगे। इसके लिए 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार देंगे। शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।
इसके साथ ही, सीएम योगी ने कहा, विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से ज्यादा पेटेंट की फाइलिंग हुई है, जिसमें 300 से ज्यादा स्वीकृत हो चुके हैं। 2017 के पहले निजी विश्वविद्यालयों की स्वीकृति के लिए पिक एंड चूज किया जाता था। प्रदेश के छह मंडल तो ऐसे थे कि जहां एक भी विश्वविद्यालय नहीं था।
हमने मां शाकुभरी विश्वविद्यालय की स्थापना की। अब इन मंडलों में विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। हम सिर्फ राज्य के ही विश्वविद्यालय नहीं बना रहे हैं बल्कि निजी विश्वविद्यालय को भी बढ़ावा दे रहे हैं साथ ही विदेशी विश्वविद्यालयों को बुला रहे हैं जिससे कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा कर सकें।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-मुख्यनगरी गोरखपुर में लोगों की आंखों की रोशनी छिन रही है और कोई चैन से बैठकर बजा रहा है गाल
Read More at hindi.pardaphash.com