Market cues : टेक्निकल इंडीकेटर कमजोर, 25400 के नीचे जाने पर निफ्टी में देखने को मिल सकता है 25300-25200 का लेवल – market cues market shows signs of weakness nifty may see levels of 25300 25200 if it crosses below 25400

Market cues : तीन दिन की लगातार बढ़त के बाद निफ्टी पर भारी बिकवाली का दबाव आया। 19 फरवरी को US और ईरान के बीच जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच तेल की कीमतों में तेज़ी के बाद यह 1.4 फीसदी से ज़्यादा गिर गया। इंडेक्स एक ही सेशन में सभी अहम मूविंग एवरेज (200 डे EMA को छोड़कर) से नीचे गिर गया। कमज़ोर मोमेंटम और बढ़ते VIX ने सेंटिमेंट को और खराब कर दिया। अगर आने वाले सेशन में इंडेक्स 25,400 को तोड़ता है,तो 25,300–25,200 ज़ोन की ओर गिरने से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि 25,400 से ऊपर बने रहने पर इंडेक्स 25,500–25,600 ज़ोन की ओर जा सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,386, 25,269 और 25,080

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,766, 25,883 और 26,073

निफ्टी 50 ने एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाई,जिसने डेली चार्ट पर पिछले तीन दिनों की हरी कैंडल्स को लगभग घेर लिया,जिससे कमजोरी आने का संकेत मिला। इंडेक्स एक ही सेशन में 20, 50 और 100 डे EMA से नीचे फिसल गया। हालांकि यह 200 डे EMA से ऊपर बना रहा। मोमेंटम इंडिकेटर्स ने भी नेगेटिव रुझान की ओर इशारा किया,जिसमें 45.60 पर RSI रेफरेंस लाइन से नीचे गिर गया। MACD बेयरिश क्रॉसओवर के कगार पर है,जबकि हिस्टोग्राम मोमेंटम के कम होने का संकेत दे रहा है। यह सब इंडेक्स में कमजोर होती ताकत का संकेत है।

बैंक निफ्टी

पिवट प्वाइंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 61,419, 61,675 और 62,090

पिवट प्वाइंट के आधार पर सपोर्ट: 60,589, 60,333 और 59,918

फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 62,077, 64,731

फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 60,197, 59,730

बैंक निफ्टी ने भी एक लंबी लाल कैंडल बनाई,जिसने डेली टाइमफ्रेम पर पिछली दो हरी कैंडल को घेर लिया,जो घबराहट का संकेत है। इंडेक्स ने 10 डे EMA इंट्राडे को टेस्ट करते हुए सभी अहम मूविंग एवरेज को बचाए रखा। RSI 55.53 पर गिर गया और सिग्नल लाइन से नीचे चला गया। स्टोकेस्टिक RSI भी बेयरिश हो गया। MACD नीचे की ओर झुका लेकिन रेफरेंस लाइन से ऊपर रहा,हिस्टोग्राम में मोमेंटम कम होता दिख रहा था। यह सब शॉर्ट टर्म में सावधानी का संकेत देता है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image519022026

निफ्टी पुट-कॉल रेशियो

मार्केट का मूड बताने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 19 फरवरी को तेज़ी से गिरकर 0.7 पर आ गया,जबकि पिछले सेशन में यह 1.22 था। PCR का बढ़ना या 0.7 से ज़्यादा होना या 1 को पार करने का मतलब होता है कि ट्रेडर कॉल ऑप्शन के मुकाबले पुट ऑप्शन ज़्यादा बेच रहे हैं,जो आम तौर पर मार्केट में बुलिश सेंटिमेंट के मज़बूत होने का इशारा करता है। अगर रेश्यो 0.7 से नीचे चला जाता है या 0.5 की तरफ़ बढ़ता है तो यह बताता है कि कॉल में बिकवाली,पुट में बिकवाली से ज़्यादा है,जो मार्केट में बेयरिश मूड दिखाता है।

Market view : बाजार का शॉर्ट टर्म सेंटीमेंट खराब, 25300 से नीचे जाने पर निफ्टी में 25150 तक करेक्शन मुमकिन

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 13 के अहम ज़ोन के साथ-साथ सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर वापस चढ़ गया और 10.12 फीसदी बढ़कर 13.46 पर पहुंच गया, जिससे बुल्स के लिए परेशानी का संकेत मिल रहा। जब तक VIX 13 के ऊपर रहता है, बुल्स को सावधान रहने की ज़रूरत है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सेल और सम्मान कैपिटल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com