Trump Board of Peace: बोर्ड ऑफ पीस में अरबों डॉलर का ऐलान, फिर किसे देखकर बोले ट्रंप- ‘मुझे पुरुषों में दिलचस्पी नहीं, मैं तो महिलाएं…’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन में बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम की अध्यता की. इस दौरान उन्होंने गाजा के पुनर्निर्माण के लिए अरबों डॉलर खर्च करने की घोषणा की. कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना का स्वागत करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘युवा और हैंडसम होना हमेशा अच्छा होता है. इसका मतलब यह नहीं कि हमें आपको पसंद करना ही होगा. मुझे युवा, हैंडसम पुरुष पसंद नहीं. मुझे महिलाएं पसंद हैं. पुरुषों में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है.’ इस कमेंट पर कार्यक्रम में मौजूद सारे लोग हंसने लगे. बता दें कि 47 वर्षीय सैंटियागो पेना पराग्वे के लोकतांत्रिक दौर के सबसे युवा राष्ट्रपति हैं. वे एक अर्थशास्त्री और पूर्व वित्त मंत्री रहे हैं और अगस्त 2023 में कोलोराडो पार्टी के उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति बने हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका गाज़ा के पुनर्निर्माण के लिए 10 अरब डॉलर देगा. उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद क्षेत्र में स्थिरता और शांति लाना है. व्हाइट हाउस के अनुसार, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने भी कम से कम 1-1 अरब डॉलर देने का वादा किया है. प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने बताया कि कुल 6.5 अरब डॉलर से अधिक की प्रतिज्ञाएं मिल चुकी हैं, हालांकि इसमें अमेरिका की पूरी राशि शामिल है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं किया गया.

नया वैश्विक निकाय

बोर्ड ऑफ पीस का उद्घाटन पूर्व United States Institute of Peace मुख्यालय में किया गया, जिसे ट्रंप प्रशासन ने नया स्वरूप दिया है. इस निकाय में राष्ट्रपति को वीटो शक्ति मिलेगी और पद छोड़ने के बाद भी वे इसके प्रमुख रह सकते हैं.

दो साल से अधिक समय तक स्थायी सदस्य बनने के इच्छुक देशों को 1 अरब डॉलर का योगदान देना होगा. यह पहल मिस्त्र और कतर की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम समझौते के बाद सामने आई है, जो इजरायल और हमास के बीच लंबे संघर्ष के बाद तैयार हुआ था. योजना के अगले चरण में हमास में हथियारों की कमी का प्रावधान भी शामिल है.

Read More at www.abplive.com