नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स गुरुवार को एक वीडियो शेयर कर लिखा कि ओम बिरला (Om Birla) का लाडला BJP नेता खुलेआम नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और 25 सांसदों को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दे रहा है । पार्टी ने लिखा कि ये नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उनकी सरकार की नफरती सोच का नतीजा है। सोशल मीडिया पर इस गुंडे की बहुत सी फोटो और वीडियो वायरल (Video Viral) हैं, जिसमें वो ओम बिरला (Om Birla) के साथ नजर आ रहा है।
पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट
क्या ओम बिरला की शह पर राहुल गांधी जी को धमकी दी जा रही है?
ओम बिरला का लाडला BJP नेता खुलेआम नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और 25 सांसदों को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दे रहा है। ये नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की नफरती सोच का नतीजा है।
सोशल मीडिया पर इस गुंडे की बहुत सी फोटो और वीडियो वायरल हैं, जिसमें वो ओम बिरला के साथ नजर आ रहा… pic.twitter.com/azpFsQZBMh
— Congress (@INCIndia) February 19, 2026
पढ़ें :- सत्ता जाने के बाद हताश हो गए हैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की प्रगति बर्दाश्त नहीं हो रही: केशव मौर्य
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सवाल है: क्या ओम बिरला की शह पर राहुल गांधी जी को धमकी दी जा रही है? आखिर इस गुंडे की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि उसने ओम बिरला का नाम लेते हुए धमकी भरा वीडियो बनाया? इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इस बात की जांच की जाए कि किसके कहने पर यह धमकी दी गई?
पूरा RSS-भाजपा तंत्र एक ‘गोडसे फैक्ट्री’ है : पवन खेड़ा
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने वीडियो शेयर कर लिखा कि पूरा RSS-भाजपा तंत्र एक “गोडसे फैक्ट्री” है।
तथाकथित करणी सेना द्वारा राहुल गांधी और “25 सांसदों” के खिलाफ दी गई धमकी कोई अलग-थलग पड़ी घटना नहीं है। यह एक सुनियोजित और कपटपूर्ण साज़िश का हिस्सा है।
पूरा RSS-भाजपा तंत्र एक “गोडसे फैक्ट्री” है।
पढ़ें :- राहुल जी Leader of Opposition हैं या Leader of Liars…शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
तथाकथित करणी सेना द्वारा राहुल गांधी और “25 सांसदों” के खिलाफ दी गई धमकी कोई अलग-थलग पड़ी घटना नहीं है। यह एक सुनियोजित और कपटपूर्ण साज़िश का हिस्सा है।
▪️पहले, @KirenRijiju ने सार्वजनिक रूप से झूठ बोला और देश को गुमराह किया कि… pic.twitter.com/jB8HjM9MdP
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) February 19, 2026
पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू Kiren Rijiju ने सार्वजनिक रूप से झूठ बोला और देश को गुमराह किया कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में ओम बिरला का अपमान किया, जबकि उपलब्ध वीडियो फुटेज इस दावे का खंडन करती है, जिसमें ऐसा कोई अपमान दिखाई नहीं देता। बल्कि, उस दौरान स्पीकर को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। फिर , भाजपा सांसदों ने विभिन्न मंचों पर लगभग एक जैसी पंक्ति दोहरानी शुरू कर दी कि राहुल गांधी “भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा” हैं।
पवन खेड़ा ने कहा कि यह विपक्ष को बदनाम करने और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों, विशेषकर राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा को वैध ठहराने का एक सुनियोजित अभियान है। कट्टरपंथ इसी तरह काम करता है। पहले वे एक झूठ गढ़ते हैं, उसे बार-बार दोहराकर फैलाते हैं, उसे राजनीतिक वैधता का आवरण देते हैं, और तब तक प्रसारित करते हैं जब तक उनके समर्थक घृणा और हिंसा के लिए उकसाए न जाएं। तब भी गोडसे बनाया गया था। आज फिर एक और गोडसे को तैयार किया जा रहा है।
पढ़ें :- कांग्रेस, बोलीं- मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का बनाया मजाक, चीनी Robotic Dog को मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया भारतीय आविष्कार, अभी और भद्द पिटवाना है बाकी?
धमकी देने वाला राज आमेरा कौन?
वीडियो में खुद को करणी सेना का बताने वाला शख्स राज आमेरा के नाम से पहचाना गया। वह कोटा के उद्योग नगर का रहने वाला है और करणी सेना का हाल ही में नियुक्त संभागीय प्रवक्ता है। आमेरा ने कहा कि ओम बिरला के चैंबर में हुई घटना का जिम्मेदार राहुल गांधी हैं। उन्होंने धमकी दी कि अगर भविष्य में ऐसी घटना दोबारा हुई, तो वे 25 सांसदों के घर में तोड़फोड़ करेंगे और राहुल गांधी पर गोली चलाएंगे। वीडियो वायरल होने के बाद कोटा पुलिस ने राज आमेरा को गिरफ्तार कर लिया है। आमेरा का कहना है कि वीडियो फेक आईडी से बनाया गया है, लेकिन उसके बयानों ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
Read More at hindi.pardaphash.com