
दही से फेस पैक कैसे बनाएं?
बदलते हुए मौसम में अक्सर त्वचा की नमी खो जाती है। यही वजह है कि जब मौसम बदलता है, तब त्वचा रूखी हो जाती है। अगर आप अपनी त्वचा की खोई हई नमी को वापस लाना चाहते हैं और अपनी त्वचा को बेबी सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो आप इस नेचुरल फेस पैक को यूज करके देख सकते हैं। इस केमिकल फ्री फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक स्पून ताजा दही और एक स्पून शुद्ध शहद चाहिए होगा।
कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में 1 चम्मच शहद भी निकाल लीजिए। आपको औषधीय गुणों से भरपूर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाना है। दही और शहद का मिश्रण आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। आइए इस मिक्सचर को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जान लेते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका- सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए। अब इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लीजिए। थोड़ी देर तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। अब आप आखिर में फेस वॉश कर सकते हैं। मुहं धोने के तुरंत बाद ही आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में 2 से 3 बार यूज कर सकते हैं।
मुलायम हो जाएगी त्वचा- दही और शहद का मिक्सचर त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने में कारगर साबित हो सकता है। रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम और बेबी सॉफ्ट बनाने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। बदलते हुए मौसम में अपनी त्वचा को ड्राइनेस से बचाने के लिए आप इस फेस पैक को यूज करना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News
Read More at www.indiatv.in