
एडोबी
AI Impact Summit में Adobe ने भारतीय छात्रों को तोहफा दिया है। Photoshop, Acrobat, Firefly जैसे क्रिएटिव ऐप्स और सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी ने भारत में पढ़ने वाले छात्रों को इन ऐप्स का एक्सेस फ्री में देने की घोषणा की है। कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कंपनी ने छात्रों को एआई फर्स्ट लर्निंग सर्टिफिकेट देने का भी ऐलान किया है। अमेरिकी टेक कंपनी की इस घोषणा का लाभ क्रिएटिव्स की पढ़ाई करने वाले लाखों भारतीय छात्रों को मिलेगा।
Adobe का बड़ा ऐलान
AI समिट में Adobe ने अपने एआई पावर्ड प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी ऐप्स का पैकेज भारतीय छात्रों के लिए फ्री कर दिया है। इनमें Photoshop, Acrobat और Firefly ऐप्स छात्र फ्री में यूज कर पाएंगे। भारतीय मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ये ऐप्स फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे। Adobe के क्रिएटिव ऐप्स का लाभ हायर एजुकेशन में पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों को मिलेगा। कंपनी ने इसे एक स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट कहा है। इस बड़े ऐलान से देश में एआई इनेबल्ड क्रिएटिविटी में तेजी आएगी।
इन तीनों ऐप्स के अलावा Adobe ने छात्रों को ऐसे सॉफ्टवेयर देने की भी घोषणा की है, जिसमें इन टूल्स को इस्तेमाल करने के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। कंपनी ने इसे AI-First ऑफर का नाम दिया है। पिछले दिनों सरकार ने देश के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाए जाने की घोषणा की है। एडोबी के इस निवेश से उन स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार ने बजट में 2030 तक एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) जॉब्स क्रिएट करने का लक्ष्य रखा है।
NAASCOM के साथ साझेदारी
AI समिट में Adobe ने NAASCOM के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी से छात्रों को एआई लर्निंग कोर्स के जरिए सर्टिफिकेट दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि यह एडोबी डिजिटल अकेडमी का एक ग्लोबल ट्रेनिंग और करियर पाथवे प्रोग्राम का एक्सटेंशन है।
इस समय Adobe भारत में छात्रों के लिए Creative Cloud Pro पैकेज सब्सक्रिप्शन 400 रुपये में पहले महीने और अगले महीने से 2714 रुपये प्रति महीने में उपलब्ध करा रहा है। इसमें Photoshop, Illustrator, Premiere, Acrobat Pro, Adobe Express, Adobe Firefly, After Effects, InDesign, Lightroom, Adobe XD, Audition, Animate, Dreamweaver, InCopy, Lightroom Classic, Character Animator, Capture, Adobe Fresco, Bridge, Photoshop Express, Media Encoder, Lightroom Web, Acrobat Reader, Adobe Scan और Fill & Sign ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
यह भी पढ़ें – JioHotstar में मिलेगा AI का फ्लेवर, ChatGPT के जरिए बदल जाएगा व्यूइंग एक्सपीरियंस
Read More at www.indiatv.in