
Market view : गुरुवार को,निफ्टी मामूली गैप-अप के साथ खुला,लेकिन यह बढ़त ज़्यादा देर तक नहीं टिकी। जल्दी ही निफ्टी ने तेज़ी खो दी और लगातार गिरावट के दौर में चला गया,जिससे पूरे सेशन में लोअर टॉप और लोअर बॉटम का एक साफ़ पैटर्न बन गया। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा,बिकवाली का दबाव बढ़ता गया। अंत में इंडेक्स 1.41 फीसदी की तेज़ गिरावट के साथ 25454 पर बंद हुआ।
आज के मूव को जो बात खास बनाती है,वह है करेक्शन की हद। इंट्राडे गिरावट ने पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में हुए फायदे को लगभग पूरी तरह खत्म कर दिया। इससे डेली चार्ट पर एक बड़ा बेयरिश कैंडल बन गया। टेक्निकल कमजोरी के साथ,निफ्टी ने अपने 20 डे, 50 डे और 100 डे के EMA लेवल से नीचे फिसलकर शॉर्ट-टर्म और मीडियम-टर्म के अहम सपोर्ट को भी तोड़ दिया। यह इस बात का संकेत है कि शॉर्ट टर्म के लिए बेयरिश सेंटिमेंट मजबूत हुआ है।
इक्विटी में दबाव का असर वोलैटिलिटी इंडेक्स पर भी दिखा। इंडिया VIX 10 फीसदी से ज़्यादा उछल गया,जो ट्रेडर्स के बीच बढ़ी हुई घबराहट को दिखाता है और आगे मार्केट में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना का संकेत देता है।
निफ्टी में शामिल कुछ ही शेयर आज की आंधी में टिक पाए। ONGC और HDFC लाइफ सबसे ज़्यादा फ़ायदे में रहे। दूसरी तरफ़, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज़्यादा गिरे। सेक्टर के हिसाब से देखें तो सभी बड़े इंडेक्स नुकसान में रहे। सबसे ज़्यादा गिरावट निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी ऑटो में देखी गई,जो सेक्टर विशेष कमज़ोरी के बजाय बड़े पैमाने पर बिकवाली का दबाव दिखाता है।
यह कमजोरी सिर्फ फ्रंटलाइन इंडेक्स तक ही सीमित नहीं थी। पूरे मार्केट में गिरावट दिखी। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। खास बात यह है कि दोनों इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज से नीचे गिर गए,जिससे पूरे मार्केट में रिस्क-ऑफ सेंटिमेंट और मज़बूत हुआ।
मार्केट की ब्रेथ भी पूरी तरह से नेगेटिव हो गई। एडवांस/डिक्लाइन रेश्यो गिरने वाले स्टॉक्स की तरफ़ ज़्यादा झुका रहा,जिससे सेलर्स का दबदबा दिखा। निफ्टी 500 यूनिवर्स में से 432 स्टॉक्स नीचे बंद हुए। यह बड़े पैमाने पर हुई प्रॉफ़िट बुकिंग और खरीदारों के भरोसे की कमी का संकेत है।
निफ्टी व्यू
आगे निफ्टी के लिए 25350-25300 का ज़ोन तत्काल सपोर्ट का काम करेगा। 25300 से नीचे कोई भी गिरावट 25150 तक और करेक्शन ला सकती है। इसके बाद शॉर्ट टर्म में 25000 का निचला लेवल भी देखने को मिल सकता। जबकि,ऊपर की तरफ, 25550-25600 (500 डे EMA) का ज़ोन इंडेक्स के लिए तत्काल रेजिस्टेंस का काम करेगा।
Market outlook : मिडिल ईस्ट में युद्ध के डर ने बाजार को किया बेहाल, जानिए 20 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल
बैंक निफ्टी व्यू
बैंक निफ्टी इंडेक्स भी गुरुवार को भारी बिकवाली के दबाव में आ गया। हालांकि,इसने पिछले कुछ सेशन में फ्रंटलाइन इंडेक्स के मुकाबले मज़बूत आउटपरफॉर्मेंस दिखाई थी। बैंकिंग इंडेक्स न सिर्फ तेज़ी से गिरा,बल्कि पिछले दो दिनों की बढ़त को भी पूरी तरह से खो दिया,जिससे डेली चार्ट पर एक बड़ा बेयरिश कैंडल बन गया। यह प्राइस एक्शन मोमेंटम में साफ बदलाव दिखाता है और बताता है कि बुल्स ने एक मज़बूत तेजी के बाद कुछ समय के लिए कंट्रोल खो दिया है।
अब आगे 60400-60300 के स्थित 20 डे EMA इंडेक्स के लिए एक अहम सपोर्ट ज़ोन का काम करेगा। इस एरिया के नीचे ब्रेकडाउन होने से इंडेक्स में गिरावट और तेज़ हो सकती है,जिससे शॉर्ट टर्म में इंडेक्स में और गिरावट आ सकती है। ऊपर की तरफ,61100–61200 का ज़ोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया का काम कर सकता है।
टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड SBI सिक्योरिटीज, सुदीप शाह
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Read More at hindi.moneycontrol.com