बांग्लादेश ने भारतीय एयरलाइंस स्पाइसजेट को अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है. सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार ने यह फैसला अभी तक बकाया पेमेंट नहीं चुकाने की वजह से लिया है. इस फैसले की वजह से अब स्पाइसजेट के विमानों को कोलकाता से गुवाहाटी सहित अपनी कई उड़ानों के लिए लंबा रूट लेना पड़ रहा है.
इकॉनोमिक्स टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में स्पाइसजेट के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है कि इस बकाया पेमेंट को लेकर एयरलाइन संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित बातचीत कर रही है. प्रवक्ता ने कहा, ‘ये रूटीन इंडस्ट्री इश्यू हैं और हम इसके जल्द समाधआन के लिए काम कर रहे हैं. इससे हमारे फ्लाइट ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा.
हालांकि, सूत्रों के हवाले से आई जानकारी में पूरी डिटेल नहीं है, लेकिन कहा गया है कि बांग्लादेश ने बकाए का भुगतान न करने के वजह से एयरलाइन को अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने से रोक दिया है. ये भी नहीं बताया गया है कि किस तरह की पेमेंट बकाया है.
Flightradar24.com के आंकड़ों के मुताबिक, कोलकाता से गुवाहाटी और इंफाल के लिए स्पाइसजेट की उड़ानें बांग्लादेशी एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं कर रही थीं. ये फ्लाइट्स लंबे रूट्स से जा रही थीं.
Read More at hindi.news24online.com