देसी अंदाज में हैंडपंप पर कपड़े धोते दिखे सुनील ग्रोवर, वायरल हुआ वीडियो

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर अपनी एक वीडियो के कारण खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी सादगी साफ झलक रही है. वीडियो में सुनील सड़क के किनारे हैंडपंप पर कपड़े धोते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बन गई है. 

सड़क किनारे कपड़े धो रहे एक्टर 

वीडियो में सुनील हल्की गुलाबी रंग के टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में छोटे से बाल्टी में कपड़े धोते है. वहीं खड़े एक व्यक्ति ने हैंडपंप चलाया और सुनील अपने चेहरे पर पानी डालते है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में साल 1962 की फिल्म ‘बात एक रात की’ का पॉपुलर गाना ‘न तुम हमें जानो’ सुनाई दे रहा है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब सुनील ने ऐसी वीडियो पोस्ट की हो. उन्होंने पहले भी अपनी सादगी को दर्शकों के बीच दिखाया है. 

 

मिट्टी के चूल्हे में खाना बनाते दिखे सुनील 

कुछ समय पहले ही वह जमीन पर बैठकर मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बना रहे थे, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘फ्रेंड्स रोटी खा लो’. यह वीडियो भी उस समय खूब वायरल हुआ और लोग उनके सादगी की जमकर तारीफ कर रहे थे. बता दें, सुनील ग्रोवर इन दिनों कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखाई देते है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे इस सीजन में सुनील के नए नए गानों को खूब पसंद किया जा रहा है. 

सुनील ग्रोवर का करियर

टीवी शो ‘चला लल्लन हीरो बनने’ से सुनील ग्रोवर ने अपने करियर की शुरू की थी, हालांकि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से उन्हें पहचान मिली. इससे पहले कॉलेज के समय उन्होंने साइलेंट कॉमेडी शो गुटरगु में भी काम किया था. कपिल के शो में उन्होंने अब तक कई किरदारों से पहचान हासिल की, जिसमें गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी शामिल है. इसके अलावा उन्होंने कई कलाकारों की मिमिक्री की है, जिससे उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली. सिर्फ शो ही नहीं, उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘वैसाखी लिस्ट’ और बॉलीवुड फिल्म ‘बागी’ में भी अभिनय किया है. इसके अलावा सैफ अली खान के साथ ‘तांडव’ वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं.  

Read More at www.abplive.com