बॉलीवुड के पॉपुलर और हिट एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून होस्ट करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने अपने जीवन का एक दिलचस्प खुलासा किया है. अक्षय ने बताया कि उन्होंने अब तक जिंदगी में एक भी किताब नहीं पढ़ी है. उन्होंने कहा की, ‘सच बताऊं, मेरी वाइफ राइटर हैं और मुझे लगता है वो दिन में एक किताब जरूर पढ़ती हैं. बाय गॉड… मैंने एक भी किताब नहीं पढ़ी है. मैंने सिर्फ चेहरे पढ़े हैं. सच कहता हूं, चेहरे से बढ़िया किताब कोई नहीं होती.’
शो में मिले प्रतिभागी
शो के दौरान एक कंटेस्टेंट यश का सामना हुआ है. यश एक मरीन इंजीनियर हैं और काफी समय से कार्टून स्क्रिप्ट्स लिख रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियन्स के लिए एंकरिंग भी की है. यश ने बताया कि उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्मों गोलमाल, लिटल सिंघम और सिंबा के लिए स्क्रिप्ट लिखी है. वो मस्ती में ये भी कहते हैं कि आशा है अब वो सूर्यवंशी के लिए भी लिखेंगे. इस पर अक्षय ने मुस्कुराते हुए कहा कि तो ‘आप बेसिकली राइटर हैं लेकिन उन्होंने खुद भी दोहराया कि उन्होंने कभी किताब नहीं पढ़ी’.
अक्षय की हालिया फिल्मों की जानकारी
अक्षय कुमार की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म जॉली एलएलबी 3 में नजर आए थे जिसमें अरशद वारसी लीड रोल में थे. इसके अलावा उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. जैसे ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’. ‘भूत बंगला’ में अक्षय के साथ तब्बू और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं वेलकम टू द जंगल में कास्ट लंबी है. इसमें रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर जैसे सितारे शामिल हैं.
सैफ अली खान के साथ नई फिल्म हैवान
अक्षय और सैफ अली खान एक बार फिर लीड रोल में साथ नजर आने वाले हैं फिल्म हैवान में. दोनों ने इससे पहले कई साल पहले फिल्मों में साथ काम किया था. जैसे कीमत, तू चोर मैं सिपाही, आरजू, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और टशन. फैन्स के लिए इस जोड़ी का फिर से बड़े पर्दे पर मिलना खास बात है.
ट्विंकल खन्ना की नई पहचान
आपको बता दें अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अब फिल्मों से दूरी बना ली है और वो ऑथर के तौर पर काम कर रही हैं. उन्होंने अपने शो टू मच विद ट्विंकल एंड काजल में बतौर होस्ट काम किया था जिसमें हर एपिसोड में सेलेब्स आते थे. इस शो को लोगों ने काफी पसंद किया है. अब ट्विंकल पूरी तरह राइटर की भूमिका में हैं और अपनी किताबों और लेखन के जरिए लोगों के बीच लोकप्रिय बनी हुई हैं.
Read More at www.abplive.com