मौजूदा समय में इसका ऑफिस दिल्ली में है और अब इसका विस्तार बेंगलुरु-मुंबई तक करने की है। ओपनएआई का यह कदम भारत के लिए उसकी रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश भर में एआई तक एक्सेस बढ़ाना, स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करना है तो साथ ही इसका लक्ष्य एंटरप्राइज और वर्कफोर्स के ट्रांसफॉर्मेशन की स्पीड तेज करना है।
पढ़ें :- राज्य सरकारों की मुफ्त स्कीमों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, बोला- इनका खर्च और कौन उठाएगा? खैरात नहीं रोजगार दो…
ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन
ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन का कहना है कि भारत पहले से AI को अपनाने की दिशा में Superfast Speed से आगे बढ़ रहा है। सैम के मुताबिक भारतीयों के तकनीकी स्तर पर बेहतरीन टैलेंट; देश के लिए AI क्या कर सकता है, इसे लेकर पॉजिटिव सोच; और सरकार के मजबूत सपोर्ट के दम पर यह अपने भविष्य और बड़े पैमाने पर डेमोक्रेटिक AI को अपनाने को लिए मजबूत स्थिति में है। उन्होंने आगे कहा कि ओपनएआई के जरिए वह भारत के साथ, भारत के लिए और भारत में AI के निर्माण के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे यानी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल और स्थानीय साझेदारी बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
ChatGPT के देश में 10 करोड़ से अधिक यूजर्स
ओपनएआई की चैटजीपीटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। भारत में बात करें तो स्टूडेंस्, डेवलपर्स, एडुकेटर्स और एंटरप्राइजेज में इसके देश भर में 10 करोड़ से अधिक वीकली चैटजीपीटी यूजर्स हैं। वहीं दुनिया भर में इसके 80 करोड़ से अधिक वीकली एक्टिव यूजर्स हैं।
OpenAI भारत में अपना कारोबारी विस्तार तीव्र गति से कर रही है। अभी हाल ही में इसने जोमैटो (Zomaot) की पैरेंट कंपनी एटर्नल (Eternal) से हाथ मिलाया था। एटर्नल के खुलासे के मुताबिक इसका जोमैटो, ब्लिंकिट (Blinkit), डिस्ट्रिक्ट (District), हाइपरप्योर (Hyperpure) और फीडिंग इंडिया (Feeding India) जैसे अपने प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मजबूत करना है। साथ ही इस साझेदारी का दायरा एटर्नल की AI-नेटिव वेंचर नगेट (Nugget) तक भी बढ़ाने का ऐलान हुआ था।
पढ़ें :- भाजपा नेत्री के साथ अधिवक्ता ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Read More at hindi.pardaphash.com