Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर – stock market today top 10 news market outlook for february 19 trends in the gift nifty

Stock Market news : बाजार के लिए ठीक-ठाक संकेत हैं। FIIs की लगातार दूसरे दिन खरीदारी देखने को मिली है। इनकी तरफ से कल कैश और वायदा में मिलाकर 2700 करोड़ की खरीदारी हुई। गिफ्ट निफ्टी हरे निशान में दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए थे। एशिया में जापान मजबूत दिख रहा है। चीन, हांगकांग और ताइवान के बाजार आज बंद हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवर व्यू

18 फरवरी को उतार-चढ़ाव वाले ट्रेडिंग सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे सेशन में बढ़त लेकर बंद हुए। निफ्टी 25800 के ऊपर रहा। इसे जिसे सभी सेक्टर्स में बड़े पैमाने पर हुई खरीदारी का सपोर्ट मिला,जबकि IT स्टॉक्स अकेले पिछड़ने वालों में शामिल रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 283.29 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 83,734.25 पर और निफ्टी 93.95 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 25,819.35 पर बंद हुआ।

चुनिंदा स्टॉक वायदा पर बढ़ेगा मार्जिन

NSE ने स्टॉक डेरिवेटिव मार्जिन पर सख्ती बढ़ा दी है। मार्च सीरीज से टॉप 10 क्लाइंट की ओर से 20% पोजिशन वाले शेयरों में 15% एडिशनल एक्सपोजर लगेगा। NSE की पहली लिस्ट में AB कैपिटल,ऑरो फार्मा,वोडा आइडिया,इंडस टावर समेत 18 कंपनियां शामिल हैं।

PM मोदी से मिले सुंदर पिचाई, IT की चुनौती से घबराहट नहीं: एन चंद्रा

Google के CEO Sundar Pichai ने PM मोदी से मुलाकात की है। उन्होंने कहा AI की रेस में भारत की पोजिशनिंग यूनीक है। वहीं TCS के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि AI डिसरप्शन से टाटा ग्रुप में कोई घबराहट नहीं है। TCS AI की चुनौतियों का मुकाबला करेगा।

AI इम्पैक्ट समिट में PM मोदी का संबोधन आज

दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में PM मोदी के साथ-साथ देश दुनिया के दिग्गज बिजनेस लीडर्स का संबोधन होगा। मुकेश अंबानी भी AI अवसरों पर अपनी बात रखेंगे। भारत मंडपम में प्रधानमंत्री ग्लोबल लीडर्स के स्वागत के साथ CEO Roundtable और द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।

जियो का AI वाला चश्मा

AI इम्पैक्ट समिट में जियो फ्रेम्स की धूम है। इसमें जियो ने AI चश्मा शोकेस किया। इससे कॉल रिसीव करना,फोटो खींचना और लाइव करना सब कुछ मुमकिन है। इसे जल्द ही देश में लॉन्च किया जाएगा।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल ये 55.50 अंक यानी 0.22 फीसदी तेजी के साथ 25,860 के आसपास कारोबार कर रहा है।

US-ईरान में तनाव से 4% उछला क्रूड

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में 4 परसेंट का उछाल आया है। ब्रेंट 70 डॉलर के पार निकल गया है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान मांगें नहीं मान रहा है। ऐसे में सैन्य हमले का विकल्प खुला है।

Market cues : बाजार के लिए मिल रहे अच्छे संकेत, निफ्टी 26000 की तरफ बढ़ने के लिए तैयार

एशियन मार्केट

टेक में लौटी खरीदारी और मज़बूत इकोनॉमिक डेटा के चलते US इक्विटी में तेज़ी आने के बाद एशियाई स्टॉक्स में भी बढ़त आई है। गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल ये 55.50 अंक यानी 0.22 फीसदी तेजी के साथ 25,860 के आसपास नजर आ रहा है। वहीं,निक्केई में 0.78 परसेंट की तेजी दिख रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। चीन, हांगकांग और ताइवान के बाजार आज बंद हैं।

अमेरिकी बाजार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बनी हाल की चिंताओं के बाद एनवीडिया,अमेज़न और टेक्नोलॉजी से जुड़े दूसरे बड़े शेयरों में बढ़त से वॉल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.56% चढ़कर सेशन के आखिर में 6,881.31 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.78% बढ़कर 22,753.64 अंक पर पहुंच गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.26% बढ़कर 49,662.66 अंक पर पहुंच गया।

FII और DII फंड फ्लो

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 18 फरवरी को लगातार दूसरे सेशन में अपनी खरीदारी जारी रखी और ₹1,154 करोड़ के इक्विटी खरीदे। इस बीच, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने लगातार पांचवें दिन अपनी खरीदारी जारी रखी, और ₹440 करोड़ के इक्विटी खरीदे।

Read More at hindi.moneycontrol.com