नई दिल्ली में होने वाली AI Impact Summit 2026 से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. यह तस्वीर असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाई गई थी. मैक्रों ने X पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जब दोस्त मिलते हैं तो नए काम की शुरुआत होती है. AI Impact Summit के लिए तैयार!’ उन्होंने यह भी साफ लिखा कि यह तस्वीर AI से बनाई गई है.
तस्वीर में पीएम मोदी और मैक्रों साथ खड़े हैं और दोनों हाथों से दिल का निशान बना रहे हैं. उनके सामने टेबल पर दो कप रखे हैं, जिन पर भारत और फ्रांस का झंडा बना है. यह तस्वीर दोनों देशों की दोस्ती और मजबूत रिश्ते को दिखाती है. मैक्रों भारत के दौरे पर आए हैं. वह दिल्ली के AI Impact Summit में हिस्सा लेंगे और मुंबई में एक खास बैठक भी करेंगे. यह उनकी भारत की चौथी आधिकारिक यात्रा है.
When friends connect, innovation follows. Ready for The AI Impact Summit! pic.twitter.com/oh4700pQ09
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) February 18, 2026
भारत और फ्रांस खोलेंगे सेंटर
इस दौरे के दौरान भारत और फ्रांस ने मिलकर कई नए केंद्र खोलने की योजना बनाई है. इनमें AI in Health के लिए एक सेंटर, डिजिटल साइंस और टेक्नोलॉजी के लिए एक सेंटर और एरोनॉटिक्स ट्रेनिंग के लिए एक सेंटर शामिल हैं. मैक्रों ने एक कार्यक्रम में कहा कि अब सवाल यह नहीं है कि भारत आगे बढ़ रहा है या नहीं, बल्कि यह है कि भारत के साथ कौन आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि फ्रांस भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है.
भारत और फ्रांस के कई बड़े प्रोजेक्ट
भारत और फ्रांस ने पहले भी कई बड़े प्रोजेक्ट साथ शुरू किए हैं, जैसे इंटरनेशनल सोलर अलायंस और इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर. मैक्रों की AI तस्वीर और समिट की घोषणाएं दिखाती हैं कि भारत और फ्रांस का रिश्ता अब और मजबूत हो रहा है, खासकर तकनीक और नए कामों के क्षेत्र में.
Read More at www.abplive.com