Explosion in Tehran: अमेरिका के साथ युद्ध की आहट के बीच तेहरान में जोरदार धमाके हुए हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं धमाकों की आवाज सुनकर और आसमान में काले धुएं का गुबार देखकर लोगों में भी दहशत फैल गई है। रमजान के महीने में युद्ध छिड़ने की आशंका के बीच तेहरान के शाहरियार इलाके में विस्फोट हुआ।
ईरान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता फेल होने के चलते अमेरिकी सेना छोटे-छोटे हमले करके बड़े हमलों की चेतावनी दे रही है। अमेरिकी सेना ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के गोला-बारूद और सैन्य ईंधन के भंडारों को निशाना बनाया होगा, जिसमे जोरदार धमाका हुआ और आसमान धुएं से भर गया।
वायरल वीडियो में जोरदार धमाके की आवाज सुन सकते हैं और आसमान में घना काला धुआं उठते हुए देख सकते हैं। नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है और विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन एक अन्य घटनाक्रम में शिराज प्रांत में भी विस्फोट की आवाज सुनी गई, लेकिन इस धमाके के बारे में अभी कोई अधिकारी बात करने को तैयार नहीं।
खबर अपडेट की जा रही है…
Read More at hindi.news24online.com