रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चित कपल हैं. इस दिनों तो दोनों की शादी की खबरों से पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है. कुछ दिन पहले ही इन दोनों की शादी का इवाइट भी काफी वायरल हुआ थ. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर अब तक कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है. साफतौर पर कहें तो इन खबरों की पुष्टि अब तक दोनों में से किसी ने भी नहीं की हैं. इसी बीच विजय और रश्मिका की शादी की अपडेट्स भी लगातार आ रही हैं.
दुल्हन सा सजा विजय का घर
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में विजय देवरकोंडा का घर दुल्हन का सजा नजर आ रहा है. विजय के पूरे घर में लाइटिंग लगी हुई है और रौनक साफ नजर आ रही है. जिसे देख लग रहा है कि विजय और रश्मिका की शादी की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं. तो वहीं रश्मिका और विजय को भी हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. जिससे शादी की खबरें और तेज हो गई हैं.
मुंबई से हैदराबाद पहुंचे विजय- रश्मिका
कहा जा रहा है कि विजय और रश्मिका की शादी 26 फरवरी को होने वाली है, ऐसे में दोनों को हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया है. दोनों ही अलग- अलग मुंबई से हैदराबाद पहंचे. रश्मिका सिंपल फ्लोरल कुर्ता सेट में नजर आईं तो वहीं विजय का लुक काफी बदला हुआ नजर आया.
शादी के कार्ड भी हुए वायरल
इससे पहले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की इनविटेशन भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. तो वहीं खबरों की मानें तो शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक छोटी सी गैदरिंग में होगी. जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. शादी में कोई फोन या कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं होगी. इसके अलावा 4 मार्च 2026 को दोनों की शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन हैदराबाद में होगा. जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी.
Read More at www.abplive.com