अरविंद अकेला कल्लू का 'ओढ़निया ओढ़ा के' रिलीज, एक्ट्रेस पूजा ने चलाया अपना जादू

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song:भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से नया धमाका हुआ है. अरविंद अकेला कल्लू का नया फिल्म ‘मेहमान’ का गाना रिलीज कर दिया गया है. अरविंद और शिल्पी राज की जोड़ी जब भी साथ आती है, गाना सुपरहिट होने की पूरी गारंटी रहती है. इस बार दोनों ‘ओढ़निया ओढ़ा के’ लेकर आए हैं, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है. गाने की धुन, बोल और वीडियो का रंगीन अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. वहीं वीडियो में पूजा ठाकुर अपने मीठी-मीठी बातों से हीरो को रिझाती नजर आती हैं.

येलो लहंगा में छाईं पूजा ठाकुर

गाने के वीडियो में पूजा ठाकुर येलो लहंगा पहनकर कहर ढा रही हैं. उनका देसी लुक और स्टाइल फैंस को काफी अट्रैक्ट कर रहा है. एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स गाने में अलग ही जान डाल देते हैं. कैमरे के सामने उनकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस साफ नजर आता है. वहीं वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू और पूजा ठाकुर के बीच रोमांटिक नोकझोंक दिखाई गई है, जहां एक्ट्रेस शरारती अंदाज में अपने ऑन स्क्रीन प्रेमी( अरविंद) को अपने करीब आने का इशारा करती है.ओढ़नी को बहाना बनाकर वह प्यार जताने की बात करती है, जिसमें देसी अंदाज, हल्की शर्म और खुली मोहब्बत तीनों का तड़का है. शिल्पी राज की आवाज इस सीन को और भी असरदार बना देती है, जिससे गाने में रोमांस और मस्ती दोनों साफ महसूस होते हैं.

यहां वीडियो देखें

कल्लू और शिल्पी की हिट जोड़ी

अरविंद अकेला कल्लू की आवाज हमेशा की तरह दमदार लग रही है. वहीं शिल्पी राज की सिंगिंग गाने में मिठास और जोश दोनों जोड़ देती है. दोनों की आवाज का तालमेल गाने को और भी खास बना देता है. गाने के बोल आसान और कैची हैं, जिसे लोग गुनगुनाने पर मजबूर हो जाएंगे. यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही समय में यह गाना तेजी से व्यूज बटोर रहा है. कुल मिलाकर ‘ओढ़निया ओढ़ा के’ एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है. शानदार लोकेशन, रंगीन कॉस्ट्यूम और जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ यह गाना भोजपुरी दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना रहा है. फैंस सोशल मीडिया पर भी गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे बार -बार देखने की बात कह रहे हैं.

गाने की कास्ट

  • फिल्म – मेहमान
  • गाना – ओढ़निया ओढ़ा के
  • सिंगर – अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज
  • लेखक – राकेश त्रिपाठी
  • म्यूजिक -सरगम आकाश
  • लिरिक्स – शूभम सिग्रीवाल
  • निर्माता – रोशन सिंह
  • सह निर्माता – शर्मिला आर सिंह
  • निर्देशक – लाल बाबू पंडित
  • डीओपी – साहिल जे अंसारी
  • संपादक – जितेंद्र सिंह जीतू
  • कोरियोग्राफर – कानू मुखर्जी
  • म्यूजिक ऑन – SRK Music

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का नया गाना साड़ी लहराई के रिलीज, वीडियो में आस्था सिंह का छाया जलवा

The post अरविंद अकेला कल्लू का 'ओढ़निया ओढ़ा के' रिलीज, एक्ट्रेस पूजा ने चलाया अपना जादू appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com