बॉलीवुड का अनकहा सच, सलमा खान और हेलेन के बीच हमेशा बना रहा आदर का रिश्ता

Salim Khan Personal Life: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई रिश्ते हैं, जिन्होंने अपने समय और परिस्थितियों के बावजूद एक अलग पहचान बनाई. ऐसे ही रिश्तों में सलीम खान और अभिनेत्री हेलेन का नाम भी शामिल है. यह रिश्ता उस दौर का हिस्सा था जब शादीशुदा जीवन और करियर के बीच संतुलन बनाए रखना आसान नहीं था, लेकिन इन दोनों ने इसे सम्मान और समझदारी के साथ निभाया.

सलमा खान का सम्मान करती थीं हेलेन

एक पुराने चैट शो में हेलेन ने खुलासा किया कि जब वह सलीम से मिलने जाती थीं, तो अक्सर बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके से गुजरना पड़ता था. उन्हें पता होता था कि कभी-कभी सलमा खान बालकनी में खड़ी होती थीं. ऐसे में हेलेन कार की सीट पर झुक जाती थीं ताकि सलमा उन्हें न देख पाएं. हेलेन ने कहा कि यह किसी डर की वजह से नहीं था, बल्कि वह नहीं चाहती थीं कि सलमा को बुरा लगे. उस दौर में सलमा के लिए स्थिति आसान नहीं थी, एक पत्नी और मां होने के नाते उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

हेलेन ने कभी भी सलीम को उनके परिवार से अलग करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने हमेशा परिवार की अहमियत को समझा और इसे सम्मान दिया.

पहली मुलाकात से शादी तक का सफर

सलीम और हेलेन की पहली मुलाकात 1960 के दशक में किसी फिल्म के सेट पर हुई थी. उस समय हेलेन बॉलीवुड की बड़ी स्टार थीं और सलीम अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे. धीरे-धीरे काम के सिलसिले में उनकी दोस्ती गहरी हुई और समय के साथ उन्होंने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला किया.

साल 1980 में दोनों ने शादी की. शादी के बाद उन्होंने परिवार के लिए मिसाल पेश की. सलीम खान के बच्चों ने भी हेलेन को खुले दिल से स्वीकार किया. आज हेलेन परिवार का अहम हिस्सा हैं और अक्सर परिवार के खास मौकों पर सब साथ नजर आते हैं. इसके अलावा, सलीम और हेलेन ने बेटी अर्पिता को गोद लिया, जो पूरी फैमिली की लाडली बन गई हैं. इस रिश्ते की खूबसूरती इस बात में है कि यह केवल प्यार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सम्मान, समझदारी और परिवार की अहमियत से भरा रहा.

यह भी पढ़ें: वेंटिलेटर पर पहुंचे सलीम खान, बॉलीवुड इंडस्ट्री में बढ़ी टेंशन

The post बॉलीवुड का अनकहा सच, सलमा खान और हेलेन के बीच हमेशा बना रहा आदर का रिश्ता appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com