
कोहरा 2
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई सीरीज कोहरा का दूसरा सीजन भी लोगों को खूब पसंद आया है। इस सीजन में नई चीजें देखने को मिलीं और कहानी भी शानदार रही है। बरुण सोबती और मोना सिंह की सीरियल ‘कोहरा’ का दूसरा सीजन 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज़ हुआ और दर्शकों व समीक्षकों दोनों से इसे जबरदस्त सराहना मिली। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक पेज ‘तुदुम’ के अनुसार, इस शो ने वैश्विक स्तर पर भी अच्छी व्यूअरशिप हासिल की है।
ग्लोबली ट्रैंड करने लगी सीरीज
टुडम के 9 फरवरी से 15 फरवरी तक के साप्ताहिक अपडेट के अनुसार, कोहरा सीज़न 2 ने प्लेटफॉर्म पर वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 गैर-अंग्रेजी शो की साप्ताहिक रैंकिंग में प्रवेश कर लिया है। यह 10वें स्थान पर है। कोहरा सीजन 2 को रिलीज होने के बाद से कुल 77,00,000 घंटे तक देखा गया है और इसे 16,00,000 व्यूज मिले हैं। कोहरा सीज़न 2 11 देशों के शीर्ष 10 में भी शामिल था। इस सूची में शीर्ष पर रहने वाला शो अनफैमिलियर सीजन 1 था। सूची में शामिल अन्य शो में लीड चिल्ड्रन, द आर्ट ऑफ सारा और साल्वाडोर सीजन 1 शामिल थे।
क्या है आगे की कहानी?
दूसरे सीजन में बरुण सोबती एक बार फिर इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी के किरदार में रंग जमा रहे हैं। अब उनकी जिंदगी में बदलाव आ चुका है, वे शादीशुदा हैं और अपने अतीत में उलझी समस्याओं को निपटाने में लगे हैं। अपनी निजी परेशानियों, खासकर पारिवारिक रिश्तों में आई दरारों से बचने के लिए, उन्होंने दलेरपुरा में तबादला ले लिया है। पत्नी सिल्की के साथ एक शांत जीवन जीने की उनकी कोशिश साफ दिखती है, लेकिन पुलिस की नौकरी में शांति ज्यादा देर टिकती नहीं। दलेरपुरा में उनकी मुलाकात अपनी नई सीनियर अधिकारी धनवंत कौर से होती है, जिसे मोना सिंह ने निभाया है। धनवंत कौर सख्त, स्पष्ट और पेशेवर हैं, उनकी प्राथमिकता सिर्फ सच है। दोनों को एक नए केस पर साथ काम करना पड़ता है, जो शुरुआत से ही जटिल और भावनात्मक रूप से भारी है। इस सीरीज का दूसरा सीजन अगर आपने नहीं देखा है तो फटाफट नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। सीरीज को लोगों ने भी अच्छे रिव्यू दिए हैं।
ये भी पढ़ें- जोधपुर की गलियों में बेफिक्र घूम रहीं डिंपल कपाड़िया-ट्विंकल, तभी पड़ी शख्स की नजर, मां-बेटी ने चुटकियों में बना दिया बुद्धू
रोबोडॉग मामले की खिल्ली उड़ाने में पीछे नहीं रहे फेमस एक्टर, पेट डॉग की फोटो दिखाकर बोले- इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने नहीं बनाया
Read More at www.indiatv.in