how to make palak besan chilla recipe; शाम के नाश्ते में झटपट बना लें पालक बेसन का सॉफ्ट चीला, मिनटों में होगा तैयार, नोट करें विधि

पालक बेसन का चिला- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE- @ABHILASHACOOKSPOTLIFESTYLE
पालक बेसन का चिला

शाम की हल्की भूख में अगर आप तला-भुना स्नैक्स छोड़कर कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं तो पालक और बेसन का चीला का चुनाव कर सकते हैं। पालक और बेसन से तैयार होने वाला सॉफ्ट चिला न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि प्रोटीन और आयरन से भरपूर भी है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और न ही ज्यादा तैयारी की जरूरत होती है। बस कुछ आसान सामग्री और मिनटों में आपका गरमा-गरम, मुलायम पालक बेसन चिला तैयार जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह रेसिपी?

पालक बेसन चीला के लिए सामग्री

एक कप कटे हुए पालक, एक कप बेसन, नमक स्वाद अनुसार, 5 से 6 लहसुन की कलियाँ, आधा चम्मच जीरा, आधा कप दही

 

कैसे बनाएं पालक बेसन का चीला?

  • पालक बेसन का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पालक लें और उसे अच्छी तरह से धोएं और फिर बारीक काटें। 

  • अब , बारीक कटे हुए पालक को मिक्सी जार में डालें। पालक के साथ मिक्सी में एक कप बेसन, नमक स्वाद अनुसार, 5 से 6 लहसुन की कलियाँ, आधा चम्मच जीरा, आधा कप दही भी डालें। 

  • अब, इन सभी सामग्रियों को एकदम बारीक पीस लें। जब पीस जाए तब इसे एक दूसरे बतर्न में निकालें और 10 मिनट तक ऐसे ही रखें।

  • गैस ऑन कर उसपर डोसा पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तो उसपर बैटर डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें। 

  • आपका पालक बेसन डोसा बनाकर तैयार है। इसे हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

पालक बेसन चीला खाने के फायदे 

पालक बेसन का चीला एक पौष्टिक, हाई-प्रोटीन और फाइबर से भरपूर स्नैक्स है, जो पाचन में आसान होने के साथ-साथ वजन कम करने, हृदय स्वास्थ्य और शरीर में आयरन की कमी दूर करने में मदद करता है। ग्लूटेन फ्री होने के कारण, यह पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प एनर्जी लेवल को बनाए रखता है । 

 

Latest Lifestyle News

Read More at www.indiatv.in