India Box Office Report January 2026: साल 2026 की शुरुआत इंडियन बॉक्स ऑफिस के लिए धमाकेदार रही है. जनवरी महीने में रिलीज हुई फिल्में ऑडियंस को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रही है. सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, मराठी फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया है. जनवरी 2026 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ चुकी है. आपको बताते हैं कि इस महीने किस फिल्म का दबदबा रहा है? और किस लैंग्वेज की फिल्मों ने कितनी कमाई की है.
जनवरी 2026 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ऑरमैक्स मीडिया रिपोर्ट ने जनवरी 2026 की रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2026 में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 1327 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. ये कलेक्शन पिछले साल के मुकाबले 30% ज्यादा है. पिछले साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर कुल 1020 करोड़ की कमाई हुई थी.
ये रिपोर्ट सिने लवर्स को खुश करने वाली है. साथ ही फिल्म मेकर्स और इंडस्ट्री के लिए भी पॉजिटिव ट्रेंड है.
जनवरी 2026 में ज्यादा कमाई वाली टॉप 10 फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर साउथ और हिंदी फिल्म यानि इन दो लैंग्वेज का दबदबा रहा है. टॉप 10 में साउथ की चार फिल्में हैं, वहीं हिंदी की तीन फिल्में शामिल है.
- ‘बॉर्डर 2’ ने ₹78 करोड़ की शानदार कमाई के साथ टॉप पोज़िशन हासिल की है.
- तेलुगू की ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ (Mana Shankara Vara Prasad Garu) 257 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है.
- तीसरे नंबर पर प्रभास की ‘द राजा साब’ (The RajaSaab) है जिसने कुल 173 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- तेलुगू की कॉमेडी फिल्म अनगनगा ओका राजू चौथे नंबर है. इस फिल्म ने 63 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- पांचवे नंबर पर तमिल की एक्शन फिल्म पराश्कति है जिस ने 62 करोड़ कमाए हैं.
- छठें पर क्राइम थ्रिलर फिल्म मर्दानी 3 है जिसने 61 करोड़ की कमाई की है.
- सातवें नंबर पर बॉलीवुड फिल्म Ikkis है जिसने 38 करोड़ कमाए हैं.
- आठवें नंबर पर थलाइवर थम्बी थलाइमायल (36 करोड़), नौंवें पर ‘नारी नारी नडुमा मुरारी’ (31 करोड़) और,
- 28 करोड़ की कमाई के साथ क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम फिल्म दसवें नंबर पर है.
अगर लैंग्वेज के हिसाब से देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर हिंदी और तेलुगु फिल्मों का बराबर दबदबा रहा है. ऑरमैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक हिंदी का 39%, तेलुगु 39%, तमिल 11%, मलयालम, 4% और अन्य लैंग्वेज का शेयर 7% है.
हिंदी Vs साउथ- कौन बना नंबर 1
जनवरी 2026 में साउथ की ज्यादा फिल्में रिलीज हुई हैं और कलेक्शन भी हिंदी के मुकाबले साउथ फिल्म का ज्यादा रहा है.
जनवरी महीने में तीन बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं. जिनका कुल कलेक्शन 477 करोड़ रहा.
- बॉर्डर 2- 378 करोड़
- मर्दानी 3- 61 करोड़
- इक्कीस- 38 करोड़
वहीं, थियेटर में कुल 6 साउथ की फिल्में रिलीज हुईं जिनका कलेक्शन 622 करोड़ रहा.
- माना शंकरा वरा प्रसाद गरु- 257 करोड़
- द राजासाब-173 करोड़
- अनगनगा ओका राजू- 63 करोड़
- पराशक्ति- 62 करोड़
- थलाइवर थम्बी थलाइमायल- 36 करोड़
- नारी नारी नडुमा मुरारी- 31 करोड़
टोटल कलेक्शन- 622 करोड़
तो अगर कलेक्शन को कंपेयर करें तो जनवरी में कमाई के मामले में साउथ सिनेमा हिंदी से आगे रहा.
2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्में
यह साल इंडियन सिनेमा के लिए पहले से कहीं ज्यादा बड़ा साबित हो सकता है. जनवरी तो बस एक मजबूत शुरुआत है, क्योंकि आगे कई मोस्ट-अवेटेड फिल्में रिलीज लाइन-अप में हैं.
मार्च में ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने वाली है, वहीं ‘टॉक्सिक’ को लेकर भी जबरदस्त एक्साइटमेंट है. इसके अलावा शाहरुख खान की ‘किंग’, रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’, एक्टर विजय की ‘जन नायकन’, संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’, सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’, सनी देओल की ‘गबरु’, आलिया भट्ट की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’, ‘पेड्डी’, संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ जैसी बहुत सारी मच अवेटेड फिल्में शामिल हैं.
इस लिस्ट से साफ है कि 2026 में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई होने वाली है.
Read More at www.abplive.com