नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, राहुल जी Leader of Opposition हैं या Leader of Liars…दरअसल, भाजपा नेताओं की तरफ से लगातार राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष पर हमला बोला था।
पढ़ें :- कांग्रेस, बोलीं- मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का बनाया मजाक, चीनी Robotic Dog को मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया भारतीय आविष्कार, अभी और भद्द पिटवाना है बाकी?
शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि, विपक्ष के एक नेता हैं, जो पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ड्रामेबाज हैं। उन्हें न तो ट्रेड की समझ है और न ही ट्रेडिशन की। मैं राहुल जी पूछना चाहता हूँ कि…वर्ष 2006-07 में जब देश में चीनी का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ, तब कांग्रेस की सरकार ने बफर स्टॉक क्यों नहीं बनाया? उत्पादन अधिक था तो भंडारण क्यों नहीं किया गया? जब दाम गिरे तो किसानों को संरक्षण क्यों नहीं दिया गया? और निर्यात की छूट देते समय देशहित को प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई?
राहुल जी Leader of Opposition हैं या Leader of Liars?
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 18, 2026
पढ़ें :- मायावती, बोलीं- ‘हाथी की मस्त चाल’ चलते हुए चुनाव तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता, बीएसपी अकेले लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव
उन्होंने आगे कहा, राहुल जी बताएं, वर्ष 2009 और 2010 में जब देश का आम नागरिक ₹20 किलो की दर से आटा खरीदने को मजबूर था, तब कांग्रेस सरकार ने प्रतिबंध के बावजूद यही आटा ₹12.51 किलो बाहर क्यों निर्यात किया? किसान बहनों और भाइयों, अभी अमेरिका से जो व्यापारिक समझौता हुआ है, उसमें भारत के किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखने का काम किया गया है।
Read More at hindi.pardaphash.com