बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान मगंलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वहीं बीती रात सलमान खान को हॉस्पिटल से अपनी कार से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्टर काफी इमोशनल नजर आए. उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
अस्पताल से निकलते हुए काफी डिस्टर्ब दिखे सलमान खान
बता दें कि सलमान खान जैस ही अपने पिता सलीम खान को देखकर अस्पताल से बाहर निकले वैसे ही पैप्स ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान अफरा-तफरी के बीच, सलमान पूरी तरह शांत दिखे लेकिन उनके चेहरे पर परेशानी भी नजर आ रही थी. वायरल हो रही वीडियो में एक जगह, उन्हें कार के अंदर बैठे हुए आंखें बंद करते हुए देखा गया, ऐसा लग रहा था जैसे वे चुपचाप प्रार्थना कर रहे हों.
डॉक्टर ने दिया था हेलथ अपडेट
बता दें कि सलमान खान को मंगलवार को लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया. इस केस से जुड़े डॉक्टर जलील पारकर ने एक स्टेटमेंट जारी कर अनुभवी स्क्रीनराइटर की हेल्थ पर अपडेट दिया था. उन्होंने कहा, “हाँ, यह सच है कि सलीम खान (बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता) और जो खुद एक आइकॉन हैं, उन्हें सुबह 8:30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में भर्ती कराया गया है.
उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे. इमरजेंसी में इमरजेंसी केयर शुरू की गई और मिस्टर सलीम खान को पहली मंज़िल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया. डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया. रिश्तेदार की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है. ”
उन्होंने आगे कहा, “लेकिन, बुधवार को सुबह 11:00 बजे, हम रिश्तेदारों की सहमति से और मरीज़ की प्राइवेसी पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे. प्लीज हमारा साथ दें. वह स्टेबल हैं लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस को लेकर उन पर कड़ी नज़र रखी जा रही है.”
सलीम खान से मिलने पहुंचा था परिवार
मंगलवार को, सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने के बाद, उनके बड़े बेटे, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, बेटियां अलवीरा खान अग्निहोत्री, अर्पिता खान और एक्टर पति आयुष शर्मा अस्पताल पहुंचे थे. सलमान मड आइलैंड में अपनी शूटिंग छोड़कर अपने पिता से मिलने पहुंचे थे.
Read More at www.abplive.com