
कुंचाको बोबन
दर्शकों के बीच पिछले कुछ सालों में कोर्टरूम ड्रामा का क्रेज तेजी से बढ़ा है। बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक में कई फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जो कोर्ट-कचहरी में चलने वाली बहसों की झलक देखने को मिलती है और दर्शकों से इन्हें खूब प्यार भी मिला। ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘पिंक’, ‘मुल्क’, ‘द ट्रायल’ और ‘जॉली एलएलबी’ जैसी फिल्मों और सीरीज को खूब पसंद किया गया। इस बीच हम आपको एक और शानदार साउथ कोर्टरूम ड्रामा के बारे में बताते हैं, जिसे आईएमडीबी पर जबरदस्त रेटिंग मिली है और रिलीज के 3 साल से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी इसे ओटीटी पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और खास बात ये है कि ये हिंदी में भी मौजूद है।
7.9 है कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा की आईएमडीबी रेटिंग
इस कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा का नाम है ‘Nna Thaan Case Kodu’, जिसका हिंदी में अर्थ है- ‘तो फिर केस कर दो।’ 2022 में आई ये फिल्म एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी छोटी-मोटी चोरियां करके काम चलाता था। लेकिन, अब ये शख्स सुधर चुका है और अपना परिवार बसाना चाहता है। लेकिन, उसकी जिंदगी तब उथल-पुथल हो जाती है जब एक रात उसे कुत्ता काट लेता है और ये मामूली घटना कोर्ट तक पहुंच जाती है।
अभिनय और कास्ट
इस फिल्म में कुंचाको बोबन और गायत्री लीड रोल में हैं। खास बात ये है कि फिल्म में कुंचाको बोबन को पहचान पाना बेहद मुश्किल है। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना हुलिया इतना बदल लिया था कि कई फैंस हैरान रह गए थे। कोर्टरूम ड्रामा में उन्होंने एक साधारण, लेकिन जिद्दी इंसान का किरदार बखूबी निभाया है और इतनी शानदार परफॉर्मेंस दी कि ये उनके करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बन गई। जहां ज्यादातर कोर्टरूम ड्रामा में कोर्टरूम के अंदर का माहौल फिल्मी और लाउड दिखाया जाता है, वहीं Nna Thaan Case Kodu में ये काफी वास्तविक और जमीन से जुड़ा लगता है।
फिल्म ने जीते 8 अवॉर्ड
बता दें, Nna Thaan Case Kodu एक मलयालम फिल्म है और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है। फिल्म को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में काफी सराहा गया था और केरल स्टेट अवॉर्ड में भी इस फिल्म की खूब तारीफ हुई थी। कुंचाको बोबन स्टारर इस फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म- मलयालन और फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट डायरेक्टर मलयालम सहित 8 अवॉर्ड मिले हैं। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है इसका ह्यूमर, जो सामाजिक मुद्दों को उठाते हुए दर्शकों को हंसाती भी है और हल्के-फुल्के अंदाज में गंभीर बातें कहती है।
ये भी पढ़ेंः ‘मर्दों की पार्टी है, अकेले आना’, शक्तिमान की गीता विश्वास से मां के सामने हुई थी भद्दी डिमांड, न कहने पर खोई फिल्म
Sidharth Malhotra Father Death: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, नींद में ही छोड़ गए दुनिया, सदमे में एक्टर
Read More at www.indiatv.in