सलमान के पिता सलीम खान का अफगानिस्तान कनेक्शन, दूसरे देश से आए थे भारत

Salim Khan: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिवार के लोग, खासकर सलमान खान, तुरंत अस्पताल पहुंच गए. 90 वर्ष की उम्र में उनकी सेहत को लेकर चाहने वालों में चिंता देखी जा रही है.

सलीम-जावेद की मशहूर जोड़ी

सलीम खान हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने कहानी और संवाद से परदे पर इतिहास रचा. उन्होंने शोले, दीवार, त्रिशूल और जंजीर जैसी यादगार फिल्मों की कहानी जावेद अख्तर के साथ मिलकर लिखी. दोनों की जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के नाम से जानी जाती थी और उस दौर में इनकी लेखनी का कोई मुकाबला नहीं था. 

सलीम खान का अफगानिस्तान कनेक्शन

उनका जन्म 25 नवंबर 1936 को इंदौर में हुआ. पूरा नाम अब्दुल सलीम खान है. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय से शुरुआत की, लेकिन खास पहचान नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने लेखन की राह पकड़ी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. बताया जाता है कि उनके पूर्वज अफगानिस्तान से भारत आए थे और इंदौर में बस गए. सलीम खान के परदादा अफगानिस्तान से आकर भारत-ब्रिटिश राज्य में इंदौर में आकर बस गए. सलीम खान का परिवार लंबे समय तक ब्रिटिश सेना में घुड़सवार के रूप में कार्यरत रहा था. सलीम खान के परिवार का अफगानिस्तान से भारत आने का मुख्य कारण शिक्षा थी. वहीं सलीम खान के पिता यानी सलमान के दादाजी इंदौर के डीआईजी थे. सलीम खान ने सहायक अभिनेता के तौर पर कई फिल्मों में काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें कहानी और संवाद लिखने से मिली.

सलीम खान ने की है दो शादियां

सलीम खान ने दो विवाह किए. पहली पत्नी सुशीला चरक, जिनका नाम विवाह के बाद सलमा खान हो गया. उनसे उनके चार बच्चे हैं, सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान. अर्पिता खान को उन्होंने गोद लिया. दूसरी शादी उन्होंने अभिनेत्री हेलन से की.

यह भी पढे़ं: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

The post सलमान के पिता सलीम खान का अफगानिस्तान कनेक्शन, दूसरे देश से आए थे भारत appeared first on Prabhat Khabar.

Read More at www.prabhatkhabar.com