जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

PM Modi-Macron Meet: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंचे। इस दौरान मुंबई में उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। इसके साथ ही, पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुंबई में भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, आज के दिन दुनिया के दो बड़े innovation hubs एक साथ आ रहे हैं। जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ साथ trust और shared values का भी है। इसी सोच के साथ राष्ट्रपति मैक्रों और मैंने वर्ष 2026 को india france year of innovation के रूप में सेलिब्रेट करने का निर्णय किया है। ये हमारा सेलिब्रेशन ही नहीं, बल्कि साझा कमिटमेंट भी है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले- ये ‘जल मिशन’ नहीं, ‘कमीशन-मिशन’ है, यहां नहीं चलेगा बुलडोज़र क्योंकि भ्रष्टाचार की पाइप लाइन महोबा से लखनऊ तक…

उन्होंने आगे कहा, भारत, अपनी हजारों वर्षों की यात्रा में, Maths, Medicine, Metallurgy और Architecture जैसे अनेक क्षेत्रों में मानव कल्याण के लिए इनोवेट करता रहा है। और अब, 21वीं सदी में भी भारत के युवा “Innovate for GLobal Good” की उसी यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा अटल इनोवेशन मिशन आने वाली 24 फरवरी को एक दशक पूरा करेगा। और इतने समय में, ये दुनिया के सबसे बड़े ग्रासरूट इनोवेशन मिशन में से एक बन चुका है। हमारी 10 हजार से ज्यादा टिंकरिंग लैब्स, आज एक करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स इनोवेटर्स के साथ काम कर रही है।

पढ़ें :- विकसित भारत की यात्रा में यह बहुत जरूरी है कि भारत गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर आगे बढ़े: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, हमें बहुत गर्व है कि आज भारत women led research और innovation का उज्ज्वल उदाहरण बन रहा है। आज लगभग 50 प्रतिशत स्टार्टअप्स में कम से कम एक women director है। भारत के vibrant startup ecosystem से लेकर हमारी world-class research labs तक… एक नया ‘Can-Do’ optimism उभर रहा है।

 

पढ़ें :- यह सिर्फ़ एक व्यापार समझौता नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाताओं की आजीविका पर है सीधा हमला…राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

 

Read More at hindi.pardaphash.com