म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने अगले 40 दिनों के लिए डिजिटल डिटॉक्स करने का फैसला लिया है. चेन्नई में एक लाइव कॉन्सर्ट में बताया कि वो मार्च 2026 में होने वाले रामायण इवेंट के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे. वो खुद को पूरी तरह से काम में लगाएंगे.
ए आर रहमान ने बनाई सोशल मीडिया से दूरी
ए आर रहमान की इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस में हलचल मच गई है. कॉन्सर्ट में ए आर रहमान ने कहा- नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की रामायण का मार्च 2026 में एक इवेंट शेड्यूल है. इसमें फिल्म की कास्ट और टेक्निकल टीम को ऑफिशियली रिवील किया जाएगा. डेडलाइन करीब होने की वजह से काम पर फोकस करने का सोचा है.
वहीं बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डेवलेपमेंट से जुड़े सोर्स ने बताया- नितेश तिवारी की रामायण का मार्च 2026 में बड़ा इवेंट होने वाला है. इस इवेंट में फिल्म के सभी एक्टर्स और टेक्नीशियंस के नाम ऑफिशियली बताया जाएंगे. इस इवेंट से पहले ए आर रहमान को अपना काम पूरा करना है. वो डेडलाइन पूरी करने के लिए वो काम और तेजी से कर रहे हैं.
बता दें कि ए आर रहमान पिछले दिनों अपने बयान की वजह से खबरों में थे. उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में पिछले 8 साल से उन्हें कम काम मिला है. उन्होंने बॉलीवुड में पावर शिफ्ट की बात की. साथ ही उन्होंने छावा को बांटने वाली फिल्म भी कहा था. जिसके बाद काफी विवाद हुआ था. फिर ए आर रहमान ने वीडियो शेयर कर सफाई भी दी थी.
रामायण में नजर आएंगे ये एक्टर्स
रामायण की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में हैं. वहीं यश रावण के रोल में हैं. फिल्म में सई पल्लवी सीता के रोल में हैं. रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. वहीं सनी देओल हनुमान के रोल में हैं. फिल्म में काजल अग्रवाल, अरुण गोविल जैसे स्टार्स भी हैं. फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म के लिए रणबीर कपूर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म के लिए रणबीर ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था.
Read More at www.abplive.com