साउथ कंटेंट लवर्स के लिए यह हफ्ता काफी मजेदार होने वाला है. इस हफ्ते तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में कई नई फिल्में और वेब शो OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होंगे. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने वाली ये फिल्में और शो अलग-अलग जॉनर में हैं जैसे रूरल ड्रामा, नॉयर थ्रिलर, एक्शन कॉमेडी और फैमिली मूवीज. ऐसे में अगर आप साउथ सिनेमा के शौकीन हैं, तो अपनी कैलेंडर में तारीखें नोट कर लें, क्योंकि आने वाली फिल्में और वेब सीरीज आपको भरपूर एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट देने वाली हैं.
विनय रत्नम की डायरेक्शन में बनी यह फिल्म तेलुगु रूरल इमोशनल ड्रामा है, जिसमें वामसी तुम्माला और संध्या वशिष्ठ लीड रोल में हैं. थिएटर में रिलीज के सिर्फ दो हफ्ते बाद यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है. श्री चिदंबरम गारू 19 फरवरी से ETV Win पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. तुलसी, कल्पलता, गोपीनाथ, शिवकुमार मट्टा, अरुण कुमार और शंकर राव भी फिल्म की कास्ट में शामिल हैं.
छठा पाचा: मलयालम एक्शन-कॉमेडी
अद्वैत नायर की डायरेक्शन में बनी छठा पाचा मलयालम की हिट एक्शन-कॉमेडी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से अधिक कमाए. अर्जुन अशोकन, रोशन मैथ्यू और विशाक नायर स्टारर यह मूवी 19 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसे मलयालम के साथ-साथ तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और तमिल में भी देखा जा सकेगा.
राक्षस: कन्नड़ हॉरर थ्रिलर
लोहित एच की डायरेक्शन में बनी कन्नड़ हॉरर थ्रिलर राक्षस, सुपरनैचुरल एलिमेंट्स और साइकोलॉजिकल टेंशन से भरपूर है. प्रज्वल देवराज स्टारर यह फिल्म दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगी. राक्षस 20 फरवरी से ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.
भरथा महासयुलाकु विग्न्याप्ति: तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी
किशोर तिरुमाला की डायरेक्शन में बनी भरथा महासयुलाकु विग्न्याप्ति में रवि तेजा लीड रोल में हैं. थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन अब यह OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी. फिल्म में आशिका रंगनाथ और डिंपल हयाती मुख्य फीमेल रोल में हैं. इसे 20 फरवरी से ZEE5 पर स्ट्रीम किया जाएगा.
टू मेनी हॉट स्पॉट्स: तमिल एंथोलॉजी
विग्नेश कार्तिक द्वारा डायरेक्ट की गई हॉट स्पॉट 2 2024 की फिल्म हॉट स्पॉट का स्पिरिचुअल सीक्वल है. प्रिया भवानी शंकर, एम.एस. भास्कर और थम्बी रमैया फिल्म में अभिनय कर रहे हैं. महिलाओं के कपड़ों को लेकर वायरल हुई एक क्लिप के चलते फिल्म चर्चा में रही. यह एंथोलॉजी 20 फरवरी से Aha और Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी.
द लकी सुपरस्टार: फैमिली वेब फिल्म
जीवी प्रकाश कुमार और अनस्वरा राजन स्टारर लकी द सुपरस्टार उदय महेश की डायरेक्शन में बनी है. यह कहानी एक प्यारे पपी की है, जो मिलने वाले हर किसी की जिंदगी बदल देता है. यह दिल को छू लेने वाली फ़ैमिली फिल्म 20 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.
यह भी पढ़ें: मौसम चाहे कोई भी हो, घर बैठे पाएं इस हफ्ते का पूरा OTT एंटरटेनमेंट, लिस्ट जानें

The post साउथ कंटेंट लवर्स के लिए एक्साइटिंग हफ्ता, OTT पर नई फिल्में आ रही हैं appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com