‘आसान नहीं था रास्ता’, जॉन अब्राहम का आउटसाइडर होने पर छलका दर्द, अभिषेक बच्चन के बारे में कही ये बात

John Abraham- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@THEJOHNABRAHAM
जॉन अब्राहम।

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने आउटसाइडर होते हुए भी इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। एक ऐसी इंडस्ट्री में जहां सभी कलाकारों के बीच कॉम्पटीशन होता है, एक-दूसरे से आगे निकलने का। लेकिन, जॉन अब्राहम का कहना है कि उन्होंने खुद को कभी भी किसी दौड़ का हिस्सा नहीं माना। उन्होंने कॉम्पटीशन की जगह कॉम्प्लिमेंट पर ध्यान दिया और इसी आइडिया के साथ आगे बढ़े। जॉन बताते हैं कि एक एक्टर के तौर पर वह अपने मेल को-एक्टर्स के साथ कॉम्पटीशन की जगह उनका साथ देने में विश्वास रखते हैं।

मैंने बहुत आलोचनाओं का सामना किया- जॉन अब्राहम

ज़न अब्राहम ने स्क्रीन मास्टरक्लास में अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की और 2003 में इंडस्ट्री में कदम रखने  और उस दौर में अलग-थलग महसूस करने के फेज के बारे में भी बताया। जॉन कहते हैं- ‘इस इंडस्ट्री में शायद मुझे सबसे ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। जब मैंने इंडस्ट्री में शुरुआत की, तब यहां कोई आउटसाइडर नहीं थी। सिर्फ शाहरुख खान और अक्षय कुमार आए थे मुझसे पहले। अपने करियर के दौरान मैंने जिनती आलोचनाओं का सामना किया है, उतना शायद ही मेरे समय के किसी एक्टर ने किया होगा। मेरे लिए ये बहुत सिंपल था। मैं एक ऐसे घोड़े के जैसा था, जिसकी आंखों पर पट्टी बंधी है। मैं आगे की उम्मीद नहीं कर सकता था। मेरे पास कभी कोई पब्लिसिस्ट नहीं रहा और न ही मैं मीडिया में खबरें फैलाने बाहर जाता था। मैं इससे असुरक्षित हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि लोग मेरी ईमानदारी के बारे में जानते हैं और ये भी जानते हैं कि मैं कहां से आया हूं।’

अभिषेक बच्चन को किया किस- जॉन

जॉन इंडस्ट्री में काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए कहते हैं- ‘सबसे अच्छा तरीका है कि मैं किसी से कॉम्पटीशन के लिए नहीं बल्कि कॉम्प्लीमेंट्स के लिए काम कर रहा हूं। मैं अपने मेल को-एक्टर्स के साथ बहुत अच्छे से घुल-मिल जाता हूं। मैंने शाहरुख खान, वरुण धवन, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स के साथ काम किया है और वे मुझे ऐसे शख्स के तौर पर देखते हैं जो उनके काम की सराहना करता है और मैंने भी हमेशा उसी नजरिए से काम किया है। मैंने तो अभिषेक को किस भी किया था। मैं अपने मेल को-स्टार्स के साथ बहुत कम्फर्टेबल महसूस करता हूँ, और यह खूबसूरती फिल्म में भी झलकती है।’

ट्रोलिंग पर कही ये बात

ट्रोलिंग पर बात करते हुए जॉन अब्राहम ने माना कि उन्होंने अपने करियर में भारी आलोचनाओं का सामना किया है मगर उन्होंने कभी इससे परहेज नहीं किया। उन्होंने खुद को एक ऐसा शख्स बताया जो अपने आस-पास के शोर पर ध्यान देने की वजह अपने काम पर ध्यान देता है। जॉन अब्राहम बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः दुनिया के सबसे बड़े सांप पर बनी फिल्म, OTT पर दिखा दबदबा, हॉरर-एडवेंचर देख सुन्न पड़ जाएगा शरीर

कहां गुम हो गई’लेफ्ट राइट लेफ्ट’ की कैप्टन शालिनी? 18 साल पहले छोड़ी एक्टिंग, अब कार्ड देखकर बताती हैं भविष्य

Latest Bollywood News

Read More at www.indiatv.in