Virat Kohli और Anushka Sharma फिर पहुंचे वृंदावन! 3 साल में चौथी बार प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

Virat Anushka met Premananda Maharaj: भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से आज को वृंदावन स्थित श्रीराधा हित केलि कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे.

मंगलवार सुबह दोनों उनका आशीर्वाद पाने जैसे ही आश्रम पहुंचे, उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस का जमावाड़ा लग गया. बता दें कि, बीतें तीन सालों में विराट और अनुष्का चौथी बार प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे.

आज के रिश्ते प्रेम पर नहीं, इच्छाओं पर टिके हैं! प्रेमानंद महाराज का प्यार पर बड़ा बयान?

विराट-अनुष्का के आने से प्रशंसकों में गजब का उत्साह देखने को मिला

बताया जा रहा है कि विराट-अनुष्का दोनों बीते दिन सोमवार को ही वृंदावन पहुंचे थे. दपंत्ति ने इस दौरान प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनके दर्शन प्राप्त किए. इस दौरान दोनों ही भक्ति भाव में डूबे नजर आए और उन्होंने संगत में शामिल होकर महाराज जी के प्रवचनों का लुफ्त उठाया.

विराट और अनुष्का के आने की खबर मिलते ही प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा गया.

2 महीने में दूसरी बार विराट-अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिले

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की संत प्रेमानंद महाराज से ये चौथी मुलाकात थी. उनका कार्यक्रम बेहद ही गोपनीय रखा गया था. दोनो होटल रेडिसन में ठहरे थे, लेकिन बताया जा रहा है कि उनका रूम किसी और के नाम पर बुक कराया गया था. 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज से पहली मुलाकात साल 2023 में हुई थी. विराट से मिलने के बाद प्रेमानंद महाराज भी अचानक से चर्चा में आ गए थे. बीते दो महीने में अनुष्का और विराट ने दूसरी बार संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Read More at www.abplive.com