लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मनरेगा और शंकराचार्य के मुद्दे को लेकर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प और धक्का मुक्की भी हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। फिलहाल मौके पर गहमागहमी का माहौल है।
पढ़ें :- गिग वर्कर्स के डेलिगेशन से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं…
दरअसल, कांग्रेस यूपी के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को मनरेगा और शंकराचार्य के मुद्दे पर विधानसभा के घेराव का एलान किया था। वहीं, विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गयी। वहीं, कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कई नेताओं को नजरबंद किया गया है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई।
पढ़ें :- ‘सिर्फ बुलडोजर चलाने से कुछ नहीं होगा, असली बदलाव दिल जीतने और जख्म भरने से आएगा…’ सपा में शामिल होने से पहले बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी
Read More at hindi.pardaphash.com