नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल की यूजर्स जमकर तारीफ की जा रही है। दरअसल, वह अपनी फिल्म ‘अस्सी’ के प्रमोशन के लिए एक न्यूज चैनल में गई। शो के दौरान एंकर ने एक्ट्रेस से पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की फोटो दिखाकर एक्ट्रेस से पूछा कि आपका पसंदीदा राजनेता कौन है? इस पर एक्ट्रेस ने पीएम मोदी की तस्वीर को प्रणाम कर कहा कि मुझे अभी भी इस देश में रहना है।
पढ़ें :- जेल से बाहर आएंगे एक्टर राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई अंतरिम रोक
Itna bhi sach nahi bolna tha #TaapseePannu 🤣 pic.twitter.com/oP3hnc8SyB
— Being Shivam (@beingshivam_90) February 15, 2026
एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। क्लिप के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे उनके बेबाक अंदाज का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।
पढ़ें :- भूपेन बोरा का इस्तीफे पर कुछ ही घंटों में यू-टर्न, हाईकमान की दखल के बाद बदला फैसला
एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए कहा कि तापसी हंसते हुए ट्रोल कर गई, लेकिन ये वो डर है जिससे सभी संस्थानों के लोग डरने लगे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि तापसी ने अपने अलग अंदाज में ट्रोल कर डाला।
कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह क्लिप शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘एक लाइन में तापसी पन्नू ने पीएम मोदी का असली चेहरा सबके सामने ला दिया! तानाशाह का गुरूर ऐसे ही टूटेगा!’
पसंदीदा नेत्री कौन?
शो के दौरान एक्ट्रेस पन्नू से पसंदीदा नेत्री के बारे में भी पूछा गया। इस दौरान उन्हें ममता बनर्जी, स्मृति ईरानी, मायावती और प्रियंका गांधी का ऑप्शन दिया गया। हालांकि काफी सोच समझकर एक्ट्रेस ने सुषमा स्वराज का नाम लिया, लेकिन एंकर ने कहा कि ऑप्शन ये ही हैं, इनमें से ही आपको चुनना है। इसके बाद एक्ट्रेस ने स्मृति ईरानी को अपनी पसंदीदा नेत्री बताया।
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अब तक इस वायरल क्लिप पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं उनके समर्थकों का कहना है कि किसी भी कलाकार की राजनीतिक पसंद उसके पेशेवर काम से अलग होती है और इसे विवाद का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।
पढ़ें :- 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए पहली बोर्ड परीक्षा देना अनिवार्य, CBSE का दो बोर्ड परीक्षा पॉलिसी पर बड़ा बयान
20 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म ‘अस्सी’
अस्सी में तापसी पन्नू एक दमदार वकील की भूमिका में नजर आएंगी, जो एक जघन्य अपराध पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सिस्टम से लड़ती है। अनुभव सिन्हा निर्देशित यह कोर्टरूम ड्रामा सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Read More at hindi.pardaphash.com