
Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चार बड़ी फिल्में बॉर्डर 2, ओ रोमियो, तू या मैं और मर्दानी 3 के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है. जहां कुछ फिल्में कमाई के दौड़ में आगे हैं, वहीं कुछ पीछे छूट रही हैं. आइए जानते हैं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की पूरी रिपोर्ट.
बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है. कभी ग्राफ ऊपर गया तो कभी नीचे, लेकिन फिल्म ने रिलीज के 24 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹440.25 करोड़ की कमाई कर ली है. यह 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.
ओ रोमियो वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शाहिद कपूर की रोमांटिक थ्रिलर ओ रोमियो, जिसमें तृप्ति, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर और विक्रांत मेस्सी नजर आए, ने 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में एंट्री ली. अबतक फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹30 करोड़ की कमाई की है और वीकेंड तक यह ₹100 करोड़ के करीब पहुंच सकती है.
तू या मैं वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर धीमी कमाई कर रही है. यह फिल्म ओ रोमियो से एक दिन पहले रिलीज हुई थी, लेकिन अबतक इसकी वर्ल्डवाइड कमाई ₹3.3 करोड़ ही रही है. फिलहाल यह फिल्म फेल होने की कगार पर नजर आ रही है.
मर्दानी 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सुपरहिट फ्रैंचाइजी मर्दानी 3 ने अबतक वर्ल्डवाइड ₹65.5 करोड़ की कमाई की है. रानी मुखर्जी की शानदार परफॉरमेंस और इंटेंस कहानी के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में ज्यादा खींच नहीं पा रही है. हालांकि, वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहता है तो वीकेंड तक यह ₹100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.
यह भी पढ़ें: धुरंधर की ब्लॉकबस्टर गूंज के बीच रवीना टंडन ने डायरेक्टर की पत्नी से मांगी चौंकाने वाली माफी
The post बॉर्डर 2, ओ रोमियो, तू या मैं या मर्दानी 3: वर्ल्डवाइड कौन पास, कौन फेल? appeared first on Prabhat Khabar.
Read More at www.prabhatkhabar.com