
केफिन टेक्नोलोजिज लिमिटेड के शेयरों में 16 फरवरी को दिन में 7 प्रतिशत से ज्यादा तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 1040.25 रुपये के हाई तक गया।
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने दिसंबर तिमाही की कमाई के बाद स्टॉक में 34 प्रतिशत तक की बढ़त का संकेत दिया है। जेफरीज ने रेटिंग ‘बाय’ रखी है और टारगेट प्राइस 1,300 रुपये प्रति शेयर दिया है।
ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का EBITDA एनालिस्ट के अनुमान से 7% ज्यादा रहा। इसकी वजह इंटरनेशनल और इश्यूअर सॉल्यूशंस बिजनेस में बेहतर परफॉर्मेंस थी।
केफिन टेक का दिसंबर तिमाही में EBITDA सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 151.7 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 135.7 करोड़ रुपये था।
कंपनी का शुद्ध मुनाफा 8.6 करोड़ रुपये के वन-टाइम लेबर कोड इंपैक्ट को एडजस्ट करने के बाद 11% ज्यादा रहा। EBIT मार्जिन में 6 बेसिस पॉइंट्स का सुधार हुआ।
KFin Technologies का मार्केट कैप 17700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 3 साल में 220 प्रतिशत और 2 साल में 56 प्रतिशत चढ़ा है।
शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,388 रुपये और एडजस्टेड लो 783.90 रुपये है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,055.50 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 325.55 करोड़ रुपये रहा।
Read More at hindi.moneycontrol.com